Categories: Latest NewsPolitics

जन्मदिन पर सोशल मीडिया में छाए सीएम योगी, लगा बधाईयों का तांता

Estimated reading time: 1 minute


गोरखपुर।
गोरक्षपीठाश्वर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्वाश्रम (सन्यास के पहले) के जन्म दिन पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से सीएम योगी को पूर्वाश्रम जन्मदिन की शुभनामनाएं दी। गोरखपुर में सोशल मीडिया पर सीएम योगी की तस्वीरों संग अपनी फोटो वायरल करते हुए लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। पांच जून 1972 को उत्तराखंड में पैदा हुए योगी आदित्यनाथ सन्यास के पहले का जन्म दिन नहीं मनाते हैं।

उत्तराखंड में कभी अजय सिंह विष्ट नाम से मशहूर योगी 1994 में दीक्षा के बाद से योगी आदित्यनाथ बन गए। गढ़वाल यूनिवर्सिटी से मैथ्स में बीएससी योगी 1993 में गोरखपुर पहुंचे थे। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल की मौजूदगी में योगी की दीक्षा हुई। ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के शिष्य योगी गोरखपुर में हिंदू युवा वाहिनीं नाम से संगठन खड़ा किया।

यह भी जानिए
— वर्ष 1993 में योगी पहली बार गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे।
— 1998 में पहली बार 12वीं लोकसभा (1998-99) में सबसे कम उम्र के सांसद चुने गए।
— वर्ष 1998 से लेकर 2017 तक योगी गोरखपुर के सांसद रहे।
— वर्ष 2017 में योगी को उत्तर प्रदेश का सीएम बनाया गया।

— योगी की पहचान कट्टर हिंदू नेता के रूप मे हुई।
— आमजन के सुखदुख में भागीदारी निभाकर योगी ने लोकप्रियता ​हासिल की।
— हिंदू युवा वाहिनी के संगठन का विस्तार ग्राम स्तर पर हुआ। लोग ज़ुड़ते रहे। कारवां बनता रहा।
— उत्पीड़न के खिलाफ योगी ने मुखर होकर विरोध किया। जनता के दिलों—दिमाग में बस गए।

सोशल मीडिया में वायरल हो रही फ़ोटो

–——————————

——————————-
स्रोत: सोशल मीडिया

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

8 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

8 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

8 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago