Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। जिले की सड़कों पर महिला कांस्टेबल का शेरनी दस्ता पेट्रोलिंग करेगा। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर से हरी झंडी दिखाकर स्कूटर सवार दस्ता को रवाना किया। इस दौरान एडीजी जोन दावा शेरपा, डीआईजी रेंज राजेश मोदक, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, आरआई उमेश दुबे और पुलिस विभाग को स्कूटर उपलब्ध कराने वाले कैंपियरगंज के प्रमुख कारोबारी नितिन मातनहेलिया मौजूद रहे।
एसएसपी की पहल पर उपलब्ध कराए वाहन
महिला पुलिस कर्मचारियों की गश्त बढ़ाने के लिए स्कूटर की आवश्यकता महसूस हो रही थी। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता की पहल पर बाइक निर्माता कंपनी ने वेलफेयर फंड से गोरखपुर पुलिस को 100 स्कूटर देने का फैसला किय। लॉकडाउन के पहले जिला पुलिस को स्कूटर दे दी गई। आरटीओ में रजिस्ट्रेशन सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद स्कूटर तैया हुआ. एसएसपी ने बताया कि महिला थाना सहित जिले में कुल 28 थाने हैं। सभी थानों को दो—दो स्कूटी दी जाएगी। अन्य को पुलिस लाइन में रिजर्व रखा जाएगा।
— बाइक दस्ता पर तैनात महिला कांस्टेबल गश्त पर निकलेंगी।
— जहां पब्लिक की ज्यादा भीड़ होती है। वहां पर इनकी तैनाती होगी।
— थानों के अन्य कामों के लिए स्कूटर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
— महिला सिपाही के नाम से स्कूटर एलाट होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी कांस्टेबल की होगी।
— मेंटीनेंस और पेट्रोल का खर्च गवर्नमेंट वहन करेगी। फ्री सर्विस तक कोई समस्या नहीं होगी।
महिला सिपाहियों का शेरनी दस्ता भी गश्त करेगा। इसके लिए सौ स्कूटर सवार महिला सिपाहियों का दस्ता बनाया गया है। सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के लिहाज से यह कदम उठाया गया। निश्चित रूप से पब्लिक को इसका लाभ मिलेगा।
डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी — गोरखपुर
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…