Categories: Crime

परवेज टांडा के साथी त्रिभुवन ने मारी थी मां-बेटी को गोली

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शाहपुर में रहने वाली महिला हेड मास्टर निवेदिता उर्फ डेविना मेजर की हत्या और उनकी बेटी को गोली मारने की घटना चेन स्नेचिंग में हुई थी। शनिवार को शाहपुर पुलिस लूट में शामिल दोनों आरोपियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा कर दिया। माफिया परवेज टांडा के साथी त्रिभुवन सिंह ने मां-बेटी को गोली मारी थी। त्रिभुवन के ऊपर हत्या, लूट सहित 29 मुकदमें पहले से दर्ज है। त्रिभुवन नेपाल से हवाला के धंधा में भी जुडा है। जबकि उसका दूसरा साथी दीपक चेन स्नेचर है। शराब के मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है।
एसएसपी जोगेन्द्र कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 20 सितम्बर को शिक्षिका डेविना मेजर अपनी बेटी डेल्फिना के साथ जा रहीं थीं। स्कूटी शिक्षिका चला रही थीं जबिक बेटी पीछे बैठीं थी। उसी दौरान बाइक सवार दोनों बदमाश त्रिभुवन सिंह और दीपक काफी तेजी से आए। त्रिभुवन खुद बाइक चला रहा था जबकि दीपक पीछे बैठा था। दीपक ने शिक्षिका के गले से चेन खींची। शिक्षिका ने दीपक को पकड़ लिया। छीना-झपटी में दीपक का शर्ट भी फट गया। अपने साथी के पकड़े जाने के बाद बाइक चला रहे त्रिभुवन को लगा कि अब वह भी पकड़ा लिया जाएगा। यहां बता दें कि त्रिभुवन पिछले दो साल से पुलिस से फरार चल रहा है। यही वजह थी कि उसने दीपक को छुड़ाने के लिए मां-बेटी को ताबड़तोड़ गोली मार दी। एसएसपी ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश चल रही थी कि इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश रेलवे स्टेशन से पादरी बाजार की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से लूट में इस्तेमाल बाइक, सोने की टूटी हुई चेन, एक पिस्टल और दो तमंचा तथा दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने दो अन्य युवकों अकबरूद्दीन तथा अमर जायसवाल को गिरफ्तार किया है। अकबरूद्दीन नेपाल का रहने वाला है वह सिद्धार्थनगर में मोहना बाजार में रहता था। उसी के साथ त्रिभुवन भी रहता था। इसके अलावा अमर जायसवाल सर्राफा कोरोबारी है। गोरखनाथ में उसकी दुकान है। बदमाशों ने अमर को ही लूटी चेन बेची थी।

इनकी हुई है गिरफ्तारी
त्रिभुवन सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र कलक्टर सिंह निवासी काजीपुर थाना चिलुआताल, हाल मुकाम सूर्य बिहार कालोनी ई डब्लू एस 38 थाना तिवारीपुर
दीपक कुमार निभानी पुत्र केवल कुमार निभानी निवासी मकान नम्बर ई 27, विकास नगर बरगदवा थाना, गोरखपुर
अकबरूद्दीन पुत्र सजलूयकीन निवासी बुलेडीहवा थाना, तौलिहवा, जिला कपिलबस्तु नेपाल, हाल मुकाम मोहाना बाजार थाना मोहाना सिद्धार्थनगर
अमर जायासवाल पुत्र पन्ना लाल निवासी पुराना गोरखपुर थाना गोरखनाथ

यह हुई थी घटना
शाहपुर इलाके के बशारतपुर राजीव नगर की रहने वाली शिक्षिका निवेदिता उर्फ डेविना मेजर अपनी बेटी डेल्फिना के साथ स्कूटी से मायके से ससुराल रामजानकी नगर निकट मिलन लॉन के पास जा रही थी। राजीव नगर कॉलोनी के आशियाना भवन मोड़ के पास ही मां-बेटी पहुंची थीं कि बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। गोली लगने से शिक्षिका डेविना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घरों से बाहर निकले तो हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। डेविन मेजर कुशीनगर जिले के सुकनौली ब्लाक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका थीं। पत्नी की हत्या और बेटी को गोली मारने की घटना में उनके पति मनीष मेजर ने डेविना के पड़ोसी ज्ञानू तिवारी, उनकी पत्नी और भांजी को नामजद तथा दो अज्ञात शूटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

“घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ लिया गया है। चेन लूटने के दौरान महिला ने पीछे बैठे दीपक को पकड़ लिया। इससे त्रिभुवन काफी डर गया। उसने तमंचा निकालकर गोली चला दी। इस घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में तिवारीपुर में हुई चेन लूट की घटना में पुलिस की लापरवाही की बात सामने आई है। इसलिए एसओ तिवारीपुर की जांच का निर्देश दिया गया है।
जोगेंद्र कुमार, एसएसपी”

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago