Categories: Latest NewsPolitics

सपनों की ईंट सजाएंगे पवन सिंह, 11 परिवारों को देंगे एक-एक लाख की मदद

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। जिले में बेघरों की मदद के लिए पूर्व छात्र नेता ने टीम का गठन किया है। ये टीम उनकी मदद करेगी जिनके पास घर नहीं है। ऐसे 11 बेघरों को चिन्हित करके उनको एक-एक लाख रुपए का सहयोग देने की तैयारी की गई है। इस बात की जानकारी खुद पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। पवन सिंह का कहना है कि समाज सेवा के लिए वो हरदम तैयार रहते हैं।

पवन सिंह ने ये विचार किए हैं शेयर
“बेसहारों को उनके सपनों का आशियाना देना”
इसे ज़रूर पढ़ें, शायद आपके चंद मिनट से किसी असहाय का भला हो जाए और उसके सपनो की ईंट सज जाए!
प्रिय मित्रों और साथियों
सादर प्रणाम।
जब भी मेरे मन में व्याकुलता होती है तो मैं आप सभी से साझा करता हूं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसके कारण मैं आप सभी से अपने विचार या यूं कहें कि अपना एक निर्णय साझा कर रहा हूं। कई दिनों से घर से बाहर था तो घर की याद आ रही थी जिससे मैं व्याकुल हो रहा था। मेरी व्याकुलता और तब बढ़ गई जब मैं अपने उन लोगो के बारे में सोचने लगा जिनके पास घर ही नहीं है , जिनके सपनों में छत जैसी कोई चीज़ ही नहीं आती।

मैं कोई राजनेता या किसी संवैधानिक पद पर नहीं हूं। लेकिन अपनों की मदद करने के लिए मदद का भाव होना ही काफ़ी होता है, मैंने अपनों के विकास की भावना से यह निर्णय लिया है कि मैं 11 लोगों के सपनो में रंग भरूंगा। उनके सपनों की ईंट मैं उन्हें दूंगा। मैंने निर्णय लिया है कि स्वयं अपने खर्चे से 11 परिवारों के सपने की ईंट सजाएंगे। क्षेत्र से सबसे गरीब जरूरतमंद, निर्बल, असहाय, वास्तविक जरूरतमंद जिनके घर टूटे हो, छत से पानी चू रहा हो, दीवारें गिर गई हों या उनके दीवारों पर छत ना लगी हो, ऐसे प्रत्येक परिवार को (100001) एक लाख एक रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करूंगा। एक विधानसभा से सिर्फ़ एक परिवार की मदद होगी। ज़रूरतमंदों की संख्या बढ़ने पर इसे 50001 न्यूनतम राशि हर परिवार को ज़रूर दी जाएगी। इस निर्णय में मेरी माताजी, पिता जी और समस्त परिजनों का विशेष योगदान मिल रहा है। उन्होंने मुझे प्रेरित भी किया और मेरे इस निर्णय को समर्थन भी दिया।


हर जाति-धर्म के लोगों की होगी मदद
पवन का कहना है कि मदद देने के दौरान कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। चाहे मदद मांगने वाला किसी जाति, धर्म या समुदाय का हो, चाहे वो किसी भी विचारधारा का हो , चाहे वो किसी भी दल का समर्थक हो ,सबके लिए यह दरवाज़े खुले हैं, मेरी जितनी शक्ति होगी वो मैं सिर्फ आप सबके लिए इस्तेमाल करूंगा, यह मेरा आप सब से वादा था, हैं और रहेगा। यह सब मेरे लिए अकेले कर पाना बहुत कठिन होता है। इसलिए मैंने एक टीम बनाई है और उसको नाम भी दिया है “सपनों की ईंट”। हमारी टीम जरूरतमंदों से संपर्क करेगी। अपने सर्वे के आधार पर हम निर्णय लेंगे कि किसे मदद की ज्यादा जरूरत है। पवन ने बताया कि इस मदद की शुरुआत मेरी माता के कर कमलों से मेरे गोरखपुर, गोरखनाथ स्थित आवास से जल्द ही होगी। मेरी मां का कहना है कि यह समाज में परिवर्तन लाने वाला कार्य है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि किसी भी ज़रूरतमंद को निराश ना करूं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

20 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

21 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago