Categories: Latest News

पवन सिंह के बिगड़े बोल : मैंने 30 लाख खर्च करके योगी को बनाया था मुख्यमंत्री

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सोशल मीडिया पर शुक्रवार की रात एक बजे लाइव हुए छात्र नेता पवन सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। लाइव हुए समर्थकों ने पवन सिंह को रोकने का प्रयास किया। लेकिन खुद को बड़ा समाजसेवी बताते हुए वह योगी के खिलाफ बात करता रह गए। पवन सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2017 में 30 लाख रुपए खर्च करके योगी को यूपी का सीएम बनवाया। इसके लिए उसने अभियान चलाया था। लेकिन सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने उसे और उसके साथियों को जेल भेजवाकर प्रापर्टी, गाड़ी और असलहे जब्त करा दिया। करीब एक घंटे तक लाइव रहने वाले पवन ​सिंह ने सीएम के बारे में कई बार अभद्र टिप्पणी और व्यक्तिगत आरोप भी लगाए। हालांकि इस दौरान उसके कई समर्थकों ने उसे समझाने का प्रयास किया। कुछ लोगों के कमेंट्स पर वह नाराज भी हुआ।

गोरखनाथ मंदिर से आधा किमी दूर पवन सिंह का घर
गोरखपुर यूनिवर्सिटी से छात्रसंघ नेता बने पवन सिंह को लोग पोस्टर वाले नेता के नाम से जानते हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर सुर्खियां बटोरने वाले पवन सिंह के खिलाफ गोरखनाथ में कई मामले दर्ज हैं। योगी सरकार के पूर्व भी पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। योगी सरकार बनने पर एक व्यक्ति की प्रापर्टी हड़पने की शिकायत होने पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। पवन सिंह का मकान गोरखनाथ मंदिर से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर है।

भाजपा पर कई लोगों को ठगने का मढ़ा आरोप
फेसबुक पर लाइव हुए पवन सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कह डाला कि भाजपा कई लोगों को ठग चुकी है। बताया कि मैं किसी भी राजनैतिक दल का गुलाम नही हूं, राजनीति में आना कोई मेरा शौक नहीं है। शौक के लिए मैं गरीबों की सेवा करता हूं। पवन सिंह ने कई ऐसी बात कहीं जिनको सुनकर बीजेपी समर्थक गुस्सा हो जाएं। योगी के खिलाफ व्यक्तिगणत टिप्पणी के दौरान उसने उनकी तुलना बेहद ही शर्मनाम तरीके से की जिसकी आलोचना हो रही है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद मांग रहा माफी 

सीएम योगी के खिलाफ टिप्पणी करके लोगों की भावनाएं आहत के आरोप में भाजपा नेता सूर्य प्रकाश शर्मा ने पवन सिंह के खिलाफ गोरखनाथ थाना में मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार की रात में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की टीमें पवन सिंह की तलाश में लगी हैं। मामला तूल पकड़ने पर अन्य जिलों में भी पवन सिंह के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। क्योंकि पूरे देश से गोरक्षपीठ की आस्था जुड़ी है। हालांकि सोमवार की सुबह पवन सिंह ने अपने वीडियो को पुराना बताते हुए तथ्यों को तोड़—मरोड़कर पेश करने की बात कहते हुए गलती के लिए माफी मांगने का पोस्ट भी फेसबुक पर अपडेट किया है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

5 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago