Categories: Crime

बिहार के गैंग ने डाली 22 लाख की डकैती, 4 बदमाश गिरफ्तार, 12 लाख नकदी बरामद

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया में विदेश भेजने वाली कंपनी के गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट आफिस में बिहार के गैंग ने डकैती डाली थी। चार बदमाशों को गिरफ्तार करके पुलिस ने 12 लाख 16 हजार रुपए नकद, सोने की चेन, मोबाइल, तमंचा- कारतूस और बाइक बरामद किया। 27 अक्टूबर को हुई घटना की शुरुआती जांच में पुलिस को संचालक संतोष सिंह पर जालसाजी का संदेह हुआ। आफिस से 9 लाख और घर में रखा 20 लाख रुपया मिलने से पुलिस अधिकारी भी हैरत में थे। एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देशन में हुई पूछताछ में डकैती की पुष्टि हुई। इसके बाद से कैंट पुलिस और स्वाट टीम बदमाशों की तलाश में लग गई। मंगलवार को पुलिस ने एयरफोर्स के फुटहिया मोड़ से बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी पहचान अजय सिंह पुत्र सुशील सिंह, निवासी महुआबारी थाना जीरादेई जनपद सिवान, पवन सिंह पुत्र कौशल सिंह निवासी करहनु थाना जीरादेई जनपद सिवान, सोनू कुमार शाह पुत्र ओम प्रकाश शाह निवासी भादाखुर्द थाना मुफस्सिल जनपद सिवान और डब्लू यादव उर्फ प्रमोद यादव पुत्र सुभाष चौधरी निवासी जियांव थाना मुफस्सिल जनपद सिवान, बिहार के रूप में हुई।

पवन सिंह ने रची घटना की साजिश, रह चुका है कर्मचारी
पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि पवन सिंह पहले गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट कर्मचारी और एजेंट रह चुका है। गांव में हुए विवाद में वह हत्या के प्रयास के मुकदमे में जेल गया था। जेल में ही अजय सिंह से उसकी मुलाकात हुई। तभी से उनके बीच बात होने लगी। रुपए की जरूरत पर पवन सिंह ने गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट की जानकारी दोस्त अजय सिंह को दी। इसके बाद सभी ने आराम से कई दिनों तक रेकी की। लोगों को विदेश भेजने के काम के बहाने वह आफिस में जाता रहा। रुपए इकट्ठा होने पर अजय सिंह ने अपने गैंग के साथियों सोनू कुमार, प्रमोद यादव उर्फ डब्लू, लड्डन उर्फ रहमत अली और अन्य साथियों ने लूटपाट की। नकदी लेकर बिहार भाग गए। लेकिन पवन सिंह वहीं आफिस में रहकर अजय सिंह को हर गतिविधि की जानकारी देता रहा। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने उसकी भूमिका पाई तो जांच को आगे बढ़ा दिया। संचालक को हिरासत में रखकर पुलिस ने बदमाशों को गफलत में रखा। बदमाशों को लगा कि संचालक संतोष ही जेल जाएगा। कोई उन पर शक नहीं करेगा। लेकिन गोरखपुर पुलिस ने बदमाशों के अरमान पर पानी फेर दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, प्रभारी स्वाट टीम गोरखपुर।
2. एसओ दिनेश कुमार मिश्र थाना कैंट, गोरखपुर।
3. उनि संजय कुमार सिंह, थाना कैंट, गोरखपुर।
4. उनि महेन्द्र कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी इंजीनियरिंग कालेज, कैंट गोरखपुर।
5. उ.नि. सादिक परवेज, स्वाट टीम गोरखपुर।
6. उ.नि. चन्द्रभान सिंह, स्वाट टीम, गोरखपुर।
7. हे.का. राजमंगल सिंह, स्वाट टीम, गोरखपुर।
8. हे.का. शशिकान्त राय, स्वाट टीम, गोरखपुर।
9. का. सनातन सिंह, स्वाट टीम, गोरखपुर।
10. का. मोहसिन खान, स्वाट टीम, गोरखपुर।
11. का. शिवानन्द उपाध्याय, स्वाट टीम,गोरखपुर।
12. का. अरुण यादव सर्विलांस सेल गोरखपुर।
13. का. अरुण राय सर्विलांस सेल गोरखपुर।
14. का. दीपक यादव, थाना कैंट, गोरखपुर।
15. का. सौरभ गिरी, कैंट, गोरखपुर।
16. का. राजेश यादव, कैंट गोरखपुर।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago