Categories: CrimeLatest News

मथुरा का गैंग फर्जी फेसबुक आईडी/व्हाट्सएप एकाउंट बनाकर मांगता था रुपए, साइबर सेल और कैंट पुलिस की टीम ने दबोचा, जांच जारी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए लोगों से ठगी करने वाला गैंग मथुरा से संचालित हो रहा है। कैंट थाना पुलिस और क्राइम की साइबर सेल टीम ने गैंग से जुड़े हुए दो नाबालिगों सहित छह को अरेस्ट करके तीन घटनाओं का पर्दाफाश किया। पकड़े गए लोगों ने बताया है कि उनके इलाके में 60 ​फीसदी लोग इसी धंधे में जुड़े हुए हैं। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि गैंग के सदस्य गोरखपुर में 40 से अधिक लोगों की फर्जी फेसबुक आईडी बना चुके हैं। एसएसपी के अलावा पूर्व मंत्री और विधायक फतेह बहादुर सिंह ओर एडवोकेट नीरज शाही की आईडी बनाने का मामला दर्ज हुआ था। सभी के खिलाफ आईडी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की।

इनको पुलिस ने किया गिरफ्तार
— अन्सार खान पुत्र वहीद खान निवासी ग्राम मडौरा थाना गोवर्धन जपनद मथुरा ।
— साकिर खान पुत्र सहजू निवासी ग्राम मडौरा थाना गोवर्धन जपनद मथुरा ।
— वहीद खान पुत्र जुमरत निवासी ग्राम मडौरा थाना गोवर्धन जपनद मथुरा ।
— कासिम खान पुत्र चावसिन निवासी ग्राम मडौरा थाना गोवर्धन जपनद मथुरा ।
— 02 किशोर अभियुक्त

ये सामान हुआ बरामद
05 मोबाईल फोन सेट और 08 सिम कार्ड

इस तरह से काम करता है गैंग
Modus Operandi (घटना का तरीका)
1. अन्सार खान पुत्र वहीद खान निवासी ग्राम मडौरा थाना गोवर्धन जपनद मथुरा ।
2. 02 किशोर अभियुक्त
ये तीनों व्यक्ति मोबाइल नंबर की सीरीज पकड़कर फेसबुक के लागिन पेज पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड में इंटर करते हैं जिस आईडी का यूजर आईडी मोबाइल नंबर तथा पासवर्ड मोबाइल नंबर, नाम या मोबाइल नंबर के छह अंक होते हैं फेसबुक लागिन करके उसे हैक कर लेते हैं। उसी आईडी से उनके फेसबुक फ्रेन्ड से मदद के नाम पर Google pay, Phonepe, Paytm के जरिए फर्जी वालेट/ बैंक खातों में पैसे की मांग करते हैं। नेता, पुलिस, व्यवसायी, प्रतिष्ठित व्यक्तियों की प्रोफाइल फेसबुक पर सर्च करके उनके फोटो, नाम और फ्रेंड लिस्ट को चुराकर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके जानने वालों/शुभचिन्तकों को फ्रेन्ड रिक्वस्ट भेजकर फ्रेन्ड बनने के बाद मदद के नाम पर Google pay, Phonepe, Paytm के माध्यम से फर्जी वालेट/ बैंक खातों में पैसे की मांग करते हैं। विभिन्न कम्पनियों में जाब दिलाने/ लाटरी आदि के नाम पर लोगोे से उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, ओटीपी प्राप्त कर फर्जी डिजीटल एकाउन्ट खोलकर उसमें पैसे जमा कराते हैं।
3. साकिर खान पुत्र सहजू निवासी ग्राम मडौरा थाना गोवर्धन जपनद मथुरा।
साकिर ने पूछताछ में बताया कि संजय पुत्र उज्झन निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा की मदद से फेसबुक आईडी हैक कर पैसे मांगने वालो को फर्जी खाता उपलब्ध कराया जाता है। तथा फर्जी खातों में आए पैसे को निकालकर 80% फेसबुक आईडी हैक करने वाले (अन्सार सहित) को और 15% संजय को तथा 5% कमीशन स्वयं रख लेता था।
4. वहीद खान पुत्र जुमरत निवासी ग्राम मडौरा थाना गोवर्धन जपनद मथुरा।
5. कासिम खान पुत्र चावसिन निवासी ग्राम मडौरा थाना गोवर्धन जपनद मथुरा।
इन दोनों ने बताया कि मुजफ्फर पुत्र लखपत निवासी जीरा हीरा थाना जुहेडा जनपद भरतपुर, राजस्थान (वहीद का भांजा) जो कि ट्रक लेकर कई प्रदेशो उप्र, मप्र, बिहार, झारखण्ड, पं.बंगाल, असम, दिल्ली आता—जाता रहता है। वहीं से वह फर्जी सिम लाकर पांच सौ रुपए में देता है। इसी सिम को हम लोग फेरी के बहाने गैंग के सदस्यों को एक हजार रुपए के रेट से बेच देते हैं।


इन्होंने की गिरफ्तारी
1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर।
2. अति प्रनि सोहन लाल राजवंशी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर।
3. एसएसआई प्रविन्द्र कुमार राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर।
4. एसआई महेश कुमार चौबे, प्रभारी साइबर क्राइम सेल।
5. एसआई रविन्द्र कुमार चौबे थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर।
6. एसआई सुनील कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर।
7. हेकांस्टेबल नरेन्द्र उपाध्याय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर।
8. कांस्टेबल शशिशंकर राय, साइबर क्राइम सेल ।
9. कांस्टेबल शशिकान्त जायसवाल, साइबर क्राइम सेल।
10. कांस्टेबल राजेश सिंह सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर।

सोशल साइट्स (फेसबुक /इन्स्टाग्राम/व्हाट्सअप ) के प्रयोग में बरतें सावधानी

1. अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड किसी से शेयर न करें।
2. सोशल नेटवर्किंग साइट्स का पासवर्ड मोबाइल नम्बर, नाम, जन्मतिथि आदि न रखें। पासवर्ड हमेशा Strong रखें तथा पासवर्ड में एल्फावेट, न्यूमैरिक, स्पेशल करेक्टर का प्रयोग अवश्य करें।
3. Two factor Authentication Option को प्रयोग करें।
4. अंजान व्यक्तियों की Friend Request Accept करने में सावधानी बरतें।
5. फेसबुक पर Profile Lock लगाकर रखें।
6. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक /इन्स्टाग्राम के माध्यम से यदि आपके परिचित को मैसेज करके पैसे की मांग की जाय तो उनसे फोन से संपर्क करने के उपरान्त ही लेन-देन करें।
7. अपनी निजी जानकारियाँ व फोटो पोस्ट करने में सावधानी बरते।
8. किसी भी अवांछनीय लिंक /मैसेज पर क्लिक करने से बचे।
9. आधार कार्ड, पैन कार्ड, डी0एल0, वायोडाटा, ओटीपी आदि व्हाट्सअप, फेसबुक, मैसेन्जर, इन्स्टाग्राम, ट्वीटर आदि सोशल साइट्स पर शेयर करने व किसी अन्जान व्यक्ति को नौकरी/ लाटरी आदि के नाम पर शेयर न करें।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

6 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

7 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago