Categories: CrimeLatest News

छात्रा ने किया था सुसाइड, डॉक्टरों के पैनल ने दी रिपोर्ट, एसएसपी बोले: हत्या की अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के गृह विज्ञान विभाग स्थित स्टोर रूम में छात्रा की मौत पर डॉक्टरों के पैनल की रिपोर्ट आ गई है। डीएम के निर्देश पर गठित पांच डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वीडियोग्राफी का अध्ययन करके सुसाइड की पुष्टि कर दी है। मंगलवार को एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि छात्रा ने सुसाइड किया था। उसकी हत्या किए जाने की सभी आशंका निराधार निकली हैं। इसलिए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सीओ चौरीचौरा कर रहे मामले की छानबीन
शनिवार को गृह विज्ञान की परीक्षा देने गई छात्रा की बॉडी दुपट्टे के फंदे से झूलती मिली थी। इसके बाद से यूनिवर्सिटी में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने छात्रा की हत्या करके बॉडी को फंदे से लटकाए जाने की आशंका जताई। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात विभागध्यक्ष और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी जांच सीओ चौरीचौरा जगतराम कन्नौजियां कर रहे हैं। एसएसपी का कहना है कि पुलिस ने परिस्थितियों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन इसका आशय विश्वविद्यालय की छवि से खिलवाड़ करना नहीं है। पुलिस आगे जो भी कार्रवाई करेगी, वह साक्ष्यों के आधार पर ही करेगी।

पोस्टमार्टम को लेकर पांच सदस्यीय टीम ने दी रिपोर्ट

एसएसपी ने कहा कि युवती के परिजनों ने जो भी आरोप लगाएं हैं. उन्होंने जो भी मांग की है. उनको ध्यान में रखते हुए पांच चिकित्सकों का एक पैनल गठित किया गया। इस पैनल में अनुसूचित जाति के दो डॉक्टर भी शामिल थे। पैनल ने पोस्टमार्टम का वीडियो देखकर अन्य पहलुओं पर जांच की। परीक्षण में सामने आया कि छात्रा ने सुसाइड ही किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बिल्कुल ठीक है। उसकी गलत व्याख्या करने से प्रॉब्लम खड़ी हुई थी।

डॉक्टरों के पैनल ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। सुसाइड की पुष्टि हो चुकी है। कुछ लोगों ने झूठी अफवाह फैलाई है। इस मामले में भी कार्रवाई होगी। छात्रा की मौत के बहाने माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
दिनेश कुमार प्रभु, एसएसपी, गोरखपुर।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

20 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

21 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago