Categories: CrimeState News

छात्रा ने किया था सुसाइड : जल्द खुलेगा राज, एफएसएल टीम ने विश्वविद्यालय में घटना का किया री-क्रिएशन

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर।  विश्वविद्यालय की छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए मंगलवार को लखनऊ से आई एफएसएल टीम ने घटना का री क्रिएशन किया। पता चला कि ट्यूबलाइट के जिस हुक से छात्रा का शव लटक रहा था वह हुक काफी मजबूत है। छात्रा की वजह से दूने का भार वह उठा सकता है। हर एंगिल से जांच करने बाद टीम लखनऊ लौट गई। दो से तीन दिन में रिपोर्ट आने के बाद यह तय होगा कि एफएसएल टीम इस घटना को लेकर क्या राय रखती है? उधर, पीएम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बताया जा चुका है लेकिन परिवारीजन हत्या के आरोप पर अड़े हुए हैं। पिता ने गृह विभाग विभागाध्यक्ष और उनके सहयोगियों पर कैंट थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।

31 जुलाई को दुप्पटे के फंदे से झूलता मिला था शव

गृह विभान विभाग में स्टोर रूम के पास 31 जुलाई को बीएससी गृह विज्ञान तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका का शव फंदे से लटकता मिला था। लखनऊ से आई एफएसएल टीम ने घटनास्थल की बारीकी से छानबीन की। डमी के सहारे टीम ने घटना का री-क्रिएशन किया। मंगलवार की सुबह 9.35 बजे लखनऊ फोरेंसिक साइंस लैब की टीम और स्थानीय वैज्ञानिक अधिकारी की टीम गृह विज्ञान विभाग पहुंची। इस दौरान विवेचक सीओ जगत राम कन्नौजिया के साथ कैंट की पुलिस भी मौजूद रही। घटना के बाद से ही सील चल रहे विभाग और घटनास्थल के स्टोर रूम का ताला खुलवाया गया। टीम द्वारा दीक्षा भवन स्थित छात्रा के परीक्षा कक्ष से लगायत शव स्थल (घटनास्थल स्टोर रूम गृह विज्ञान विभाग) का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रियंका के शव के वजन के बराबर की डमी पर घटना का री-क्रिएशन किया गया। इस दौरान यह जानने का प्रयास किया गया कि ट्यूबलाइट हुक उस डमी का वजन उठाने में सक्षम है या नहीं। घटनास्थल पर एक-एक कदम की माप की गयी। ट्यूबलाइट हुक में लगे फंदे और छात्रा प्रियंका के गले में लगे फंदे, छात्रा की लंबाई, हैंगिंग हुक की ऊंचाई, आदि की इंचटेप से माप ली गई। इस दौरान एक-एक प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई। टीम तकरीबन डेढ़ घंटे विश्वविद्यालय परिसर रही और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के बाद चली गई। टीम द्वारा दो से तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद पता चल जाएगा कि प्रियंका की हत्या हुई थी या फिर उसने आत्महत्या की थी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

5 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago