Categories: CrimeState News

पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या: तीन महीने पहले हुई थी शादी, भाई ने दर्ज कराया दहेज हत्या का केस

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। जिले के बांसगांव इलाके में तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधे पति ने सोमवार की रात अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में पहले पत्नी को अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होते ही लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति, सुसर और जेठ को हिरासत में ले लिया। जबकि आरोपी पति का कहना है कि पत्नी उसे फिजिकल रिलेशन नहीं बनाने देती थी। इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुई और उसने गुस्से में पत्नी का गला दबा दिया।

13 मई को हुई थी शादी, 3 माह में खत्म हुआ सबकुछ
संतकबीरनगर जिले के ग्राम दसरौली काली जगदीशपुर के रहने वाले सर्वेश मौर्या ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी बहन सरिता मौर्या (22) की शादी बीते 13 मई 2021 को बांसगांव इलाके के कुचैटा के रहने वाले रामप्रीत के बेटे हरिशंकर से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक हफ्ते बाद तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन फिर ससुराल वालों ने उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन वे नकदी, गाड़ी व अन्य चीजों की मांग करते थे और मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। बहन फोन पर इसकी जानकारी परिवार वालों को देती रही।

दहेज के लिए करने लगे प्रताड़ित
आरोप है कि सोमवार की रात ससुराल वाले दहेज न देने पर सरिता की बेरमही से दिए और मायके वालों को फोन कर बताया कि तुम लोगों ने गाड़ी और पैसा नहीं दिया तो आकर अपनी बहन की लाश ले जाओ। मायके वाले जब तक अस्तपाल पहुंचे सरिता की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। भाई सर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने युवती के पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया।  इसके बाद पति सहित ससुर और जेठ को गिरफ्तार भी कर लिया। इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई के तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति सहित तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago