Categories: Crime

गोरखनाथ मंदिर में आतंकवादी घुसने की सूचना से हड़कंप, आरोपित युवक को पुलिस ने पकड़ा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में आतंकवादी घुसने की सूचना से गुरुवार की रात हड़कंप मचा रहा। डॉग और बम स्‍क्‍वाड के साथ एसपी सिटी और सीओ गोरखनाथ ने पूरे परिसर की सघन तलाशी कराई। इस दौरान कोई कोई संदिग्‍ध नहीं मिला। तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कंट्रोल रूम में सूचना देने वाले युवक के बारे में छानबीन करने पर पता चला कि वह बांसगांव इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घर वालों का कहना है कि वो मानसिक रोगी है।
गुरुवार की रात में 10 बजे के करीब पुलिस कंट्रोल रूम में एक युवक ने फोन किया। उसने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में आतंकवादी एक आ गया है। वहां पुलिस कहीं दिख नहीं रही है। फोन रिसीव करने वाले ऑपरेटर ने उसका नाम, पता पूछा तो युवक ने कॉल डिस्‍कनेक्‍ट कर दिया। कंट्रोल रूम प्रभारी ने तत्‍काल इसकी सूचना अधिकारियों के साथ ही गोरखनाथ थाना प्रभारी को दी। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी डॉ. कौस्‍तुभ, सीओ गोरखनाथ रत्‍नेश सिंह फोर्स के साथ मंदिर पहुंच गए। सक्रियता के साथ डॉग और बम स्‍क्‍वायड ने पूरे मंदिर परिसर की सघन तलाशी ली। परिसर के बाहर घूमने वाले लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की लेकिन कोई संदिग्‍ध व्‍यक्ति या सामान नहीं मिला। मं‍दिर परिसर लगे सीसी कैमरे की फुटेज चेक करने पर भी शाम के बाद से परिसर में कोई अनजान व्‍यक्ति आते-जाते नहीं दिखा। जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सर्विलांस की मदद से छानबीन करने पर पता चला कि बांसगांव के बेदौली बाबू गांव निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर गोरखनाथ मंदिर में आतंकवादी के घुसने की सूचना दी थी। पुलिस घर पहुंची तो शिवेंद्र नहीं मिला। पिता सुनील सिंह ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रोगी है। पिछले 10 साल से केजीएमयू लखनऊ में उसका इलाज चल रहा है। सिम कार्ड सुनील सिंह के नाम से होने की वजह से पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया। पुलिस का दबाव बढ़ने पर दोपहर बाद परिवार के लोग शिवेंद्र को लेकर बांसगांव थाने पहुंचे, जहां से उसे गोरखनाथ भेज दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

18 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

18 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago