Categories: Crime

गोरखनाथ मंदिर का सेवादार बन किया फोन, पुलिस ले गई थाने

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। खुद को सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खास और गोरखनाथ मंदिर का सेवादार बताकर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अफसर पर दबाव बनाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीपीगंज थाना में उसके खिलाफ फर्जी तरीके फोन करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहा जा रहा है कि वह कई महीनों से यही काम कर रहा था। अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर पर सीएम के साथ अपने भाई संग अपनी फोटो भेजकर अर्दब में लेता था। पीपीगंज पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

फोन करने पर अधिकारी ने कर दी शिकायत
प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के अफसर के पास कई दिनों से फोन जा रहा था. फोन करने वाला ठेके के काम के ​अलावा नौकरी के लिए पैरवी कर रहा था। फोन करने वाला हर बार खुद को मुख्यमंत्री का खास बताता था। वह खुद को गोरखनाथ मंदिर का सेवादार भी बताता रहता था। मुख्यमंत्री के साथ उसकी फोटो देखकर अधिकारी भी अर्दब में आ गए। शनिवार को दोबारा फोन करने पर अधिकारी ने इसकी शिकायत कर दी। मीटिंग में उन्होंने मामला बता दिया। इसकी जानकारी होते ही लखनऊ से कार्रवाई का आदेश आ गयाा। हरकत में आई पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। लेकिन पुलिस अधिकारी इस बात में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। युवक की पहचान पीपीगंज के मखनहा निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago