Categories: CrimeLatest News

गोरखपुर में बोले सीएम: कैसे पनप रहा माफिया, जानिए किस मामले में अफसरों को लगी फटकार

Estimated reading time: 1 minute

– सीएम ने एक घण्टे में पीड़ित को कब्जा दिलाने का दिया आदेश
– खोवा मंडी निवासी राजेंद्र यादव को मिला न्याय, आरोपित पर कसेगा शिकंजा

गोरखपुर। गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में जमीन कब्जा कर लेने की शिकायत लेकर पहुंचे खोवा मंडी निवासी राजेंद्र यादव को सीएम योगी ने त्वरित न्याय दिलाया। सीएम के आदेश पर एक घण्टे में अतिक्रमण/अवैध कब्जा हटवाकर पीड़ित को काबिज कराया गया। अवैध कब्जे की शिकायत पर सीएम एक अधिकारी पर बिफर पड़े और कहा कि माफिया कैसे पनप रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तेवर देख वहां मौजूद लोगों को उनके पुराने संसदीय कार्यकाल के दौरान की छवि याद आ गई।
मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में खोवा मंडी के राजेंद्र यादव पुत्र भीम यादव ने सीएम को बताया कि उन्होंने 1983 में रजिस्टर्ड बैनामा लिया था। बैनामा के बाद जमीन पर 40 वर्षो से काबिज थे। इस बीच एक माफिया ने उनकी जमीन की चौहद्दी दिखाकर जमीन लिखवा ली। उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर उनका मकान को ध्वस्त कर कब्जा भी ले लिया। यह सुनते ही मुख्यमंत्री योगी तमतमा उठे। मौके पर मौजूद एक प्रशासनिक अधिकारी को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा, ” 10 साल पहले मैंने खुद खड़े होकर मकान खाली करा राजेंद्र यादव को कब्जा दिलाया था। बिना तथ्यों की जांच परख किए माफिया को कब्जा कैसे दिला दिया गया। मकान भी ध्वस्त कर दिया। कौन है जो माफियाओं को संरक्षण दे रहा है?’’ सीएम योगी ने निर्देश दिया कि तत्काल पीड़ित राजेंद्र यादव के परिवार को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया जाए।

सीएम को याद आया वाकया
राजेंद्र यादव की पीड़ा सुन सीएम योगी आदित्यनाथ को पूरा वकाया याद आ गया। जब उन्होंने खोवा मंडी में स्वयं जाकर अवैध कब्जेदारों द्वारा मकान पर लगाया ताला तोड़वाया था।

एक घंटे में अवैध कब्जा हटा दिया
सीएम के निर्देश के तत्काल बाद सक्रिय हुए एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस, प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी लगा कर किया जा रहा निर्माण तोड़ डाला। मौके पर रखी ईटें, सीमेंट, बालू और गिट्टी सब नगर निगम की गाड़ियों में लोड करा उठवा दिया। आरोपी और उसके लोग मौके से फरार हो गए। सीएम के इस कड़े निर्देश के बाद हुई कार्रवाई से राजेंद्र यादव एवं उनका परिवार सीएम का आभारी है।

200 लोगों की सीएम योगी ने सुनी पीड़ा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह 7.30 बजे से 8.15 तक हिन्दू सेवाश्रम आश्रम में जनता दर्शन कार्यक्रम में 200 से अधिक फरियादियों की पीड़ा सुनी। कतारबद्ध कुर्सियों पर बैठे एक-एक फरियादी के पास सीएम स्वयं पहुंचे। उनकी शिकायत ली और जरूरी सवाल किए। साथ चल रहे अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्या का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago