Categories: CrimePolitics

सीएम के सामने बेटियों ने खोली पिता की पोल, झूठे फरियादी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के जनता दर्शन में एक झूठे फरियादी की पोल खुल गई। फरियादी की बेटियों ने सीएम को सच से अवगत करा दिया। वह सीएम को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। सीएम के आदेश पर पुलिस ने झूठे पिता को अरेस्ट कर लिया। उससे गोरखनाथ थाने पर पूछताछ की जा रही है। बुधवार की सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में मौजूद लोगों से सीएम एक-एक के पास जाकर उनकी समस्‍याएं सुन रहे थे। तभी गुलरिहा क्षेत्र के एक व्‍यक्ति ने उनसे अपनी जमीन पर कब्‍जे की शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। मामले में सीएम ने गुलरिहा पुलिस से जांच-पड़ताल करके कार्रवाई करने को कहा। 

सीएम अगले फरियादियों की ओर बढ़े तो वहां दो बच्चियों ने एक व्‍यक्ति पर उनकी भूमि गलत ढंग से लिखवा लेने की शिकायत की। सीएम ने उसके बारे में पूछा तो बच्चियों ने उसी की तरफ इशारा किया जिसने थोड़ी देर पहले सीएम से अपनी शिकायत की थी। फिर सीएम ने बच्चियों की पूरी बात सुनी। इसके बाद उन्‍होंने उस व्‍यक्ति को जमकर डांटा। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने को कहा। झूठी शिकायत करने वाले व्‍यक्ति को पुलिस गोरखनाथ थाने लेकर चली गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है वह व्यक्ति उन बच्चियों का पिता है। वह जमीन बेचने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

4 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

4 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

4 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago