Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। होली के मौके पर घंटाघर से निकलने वाली भव्य नरसिंह शोभायात्रा मंगलवार को सुबह धूमधाम से निकली। इसके पहले वहां एक सभा भी हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और होलिकोत्सव समिति गीतानगर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संघ प्रार्थना भी हुई। लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा मंगलवार सुबह 9 बजे घंटाघर से शुरू हुई। आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष ने लोगों को संबोधित किया। होली के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। गीत और प्रार्थना के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में रंग-गुलाल खेलते हुए लोग मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर पहुँचे। लौटकर शोभायात्रा का समापन किया।
सीएम योगी नहीं हुए शामिल, मंदिर में हुई पूजा-अर्चना
इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा में शामिल नहीं हुए। हर साल शोभायात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करते थे। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस बार वह इसमें शामिल नहीं हुए। गोरखनाथ मंदिर में ही उन्होंने भगवान नरसिंह की पूजा की। सुबह सात बजे ही सीएम ने होली के अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ की अबीर ,भभूत के साथ विशेष पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने स्वयं को भी भभूत और अबीर का टीका लगाया । इसके बाद गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, सतुआ बाबा आश्रम वाराणसी के संतोषदास उर्फ सतुआबाबा, गोरखपुर कालीबाड़ी के महंत रवींद्र दास ने योगी आदित्यनाथ को अबीर का टीका लगाया। योगी ने भी सभी संतगणों को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी ।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…