Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण और कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भारत भ्रमण पर निकले 52 वर्षीय इंजीनियर अभिजीत सोम शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को कोरोना जागरूकता का संदेश देते हुए मास्क बांटे। अभिजीत ने अपनी यात्रा राजस्थान बाड़मेर के सीमावर्ती क्षेत्र मुनाबाव से शनिवार को शुरू की थी। यह यात्रा भारत की पूर्वी सीमा मणिपुर के मोरे में स्थित म्यांमार बार्डर पर समाप्त होगी। दस दिन की इस यात्रा में चार हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
अभिजीत बताते है कि वे आम नागरिकों के दिलों में एक भारत श्रेष्ठ भारत, कोरोना जागरूकता और सरहद की रखवाली करने वाले सुरक्षाकर्मियों के दिलों में एक जोश एवं उत्साह का संचार जगाने के लिए स्व प्रेरित होकर चार हजार किलोमीटर की यह यात्रा कर रहे हैं। पाकिस्तान बार्डर पर सीमा सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर ने झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की, जो पूर्वी छोर पर मणिपुर के मोरे में खत्म होगी। शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे अभिजीत सोम ने डीआइजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार से मुलाकात की। डीआइजी ने इस अभियान के लिए उन्हें बधाई दी। दोपहर में कुशीनगर होते हुए गोपालगंज जाने के लिए निकले। अभिजीत ने बतााय कि मूल रुप से वह असोम के सिलचर जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में मुंबई के बोरीबली में परिवार के साथ रहते हैं।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…