विधानसभा उप चुनाव: देवरिया में योगी ने ख्यालात की ली तलाशी तो जनता से मिली शाबाशी

Estimated reading time: 1 minute

– देवरिया विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा
– जनता की नब्ज टटोलकर, सभी मुद्दों को स्पष्ट करते रहे सीएम योगी

• रीतेश मिश्र

देवरिया। सियासत की चुनावी चौसर में पौ बारह करने के खास कायदे और शऊर होते हैं। इसमें जन के मन को भांपने और उनके मानसपटल पर अपनी बात को पैबस्त कर देने वाले खास सियासी कौशल की जरूरत होती है। प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव पर सभी प्रमुख दलों की पैनी नज़र है। 2022 के आम चुनाव से पहले इसे एक तरह का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यह उपचुनाव यह भी तय करेगा कि जनता के मन पर किसकी बात पैबस्त हुई। बहरहाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया सदर सीट के लिए मचे सियासी घमासान में शनिवार को रैली कर जनता के ख्यालात की तलाशी ली। भीड़ से प्रत्युत्तर और तालियों के रूप में मिली शाबाशी से उन्होंने सिलसिलेवार हर उस मुद्दे को जनता के बीच रखा जो चुनावी रणनीति के मुताबिक अहम हैं।

माफिया की भूमि पर बनेंगे गरीबों के मकान
देवरिया की चुनावी सभा में योगी आदित्यनाथ ने माफिया के खिलाफ अपने शासनकाल में हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई, लव जिहाद के खिलाफ अपने रुख को साफ किया। तो अपने अंदाज में उन्होंने जनता, खासकर महिलाओं की हामी भी भरवा ली। जनता से जवाब मिलने पर माहौल बना तो उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को यह कहते हुए लपेटे में ले लिया कि माफिया के खिलाफ एक्शन में उन्हें ही दुख होता है। जबकि उनकी सरकार की मंशा साफ है, माफिया की कब्जाई भूमि वापस लेकर गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे। लव जिहाद के प्रकरण पर हाई कोर्ट की ताजा टिप्पणी के आलोक में उन्होंने जनता को अपने साथ यह कहकर जोड़ा कि उनकी सरकार, लव जिहाद पर किसी को बख्शने वाली नहीं है। अपनी और मोदी सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और जनहित में लिए गए कार्यों को गिनाने के साथ ही उन्होंने दो टूक सबको यह भी समझा दिया कि टिकट पाने का हकदार हर कार्यकर्ता होता है। लेकिन जिसे पार्टी का सिम्बल मिलता है, उसके लिए जी जान से जुट जाना भी हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी होती है। योगी सभा में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जनता जयकारे भी लगाती नजर आई।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

20 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

21 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago