Categories: Crime

चमकाने का झांसा देकर गहने उड़ाने वाले गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार, तीन की चल रही तलाश

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। खोराबार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार की सुबह चमकाने का झांसा देकर गहने उड़ाने वाले गिरोह के चार सदस्‍यों को गिरफ्तार किया। बिहार के समस्‍तीपुर, दरभंगा और सहरसा जिले के रहने वाले जालसाज शहर में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह ने जिले में नौ घटनाओं को अंजाम दिया है। वारदात में शामिल तीन सदस्‍यों की तलाश चल रही है। सभी एक दूसरे के रिश्तेदार हैं।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने शुक्रवार की दोपहर पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। बताया कि जिले में चमकाने का झांसा देकर जेवरात लेकर भागने की पिछले दिनों में कई घटनाएं हो चुकी है। खोराबार, गगहा, गोला, पीपीगंज, तिवारीपुर, शाहपुर, गुलरिहा और चिलुआताल थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर क्राइम ब्रांच व स्‍थानीय पुलिस जांच कर रही थी।

पुलिस ने जारी की फुटेज, 10 हजार का इनाम
तिवारीपुर की घटना के बाद जालसाजों की तस्वीर सीसी कैमरे में मिली। जिसके बाद प‌ुलिस ने दो जालसाजों की फोटो जारी की और सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने को कहा। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक खोराबार नासिर हुसैन और क्राइम ब्रांच की टीम ने रामनगर कड़जहां फोरलेन के पास दो बाइक सवार चार जालसाजों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान बिहार, कटिहार के ओटीपाड़ा निवासी सुरेंद्र शाह, सहरसा के सेमरी बख्तियारपुर निवासी राजेश सोनी, समस्‍तीपुर के दयाल चौक, बहादुरपुर अमरौली निवासी शंभू शाह, और दरभंगा के विरुल, बैरमपुर निवासी सुनील शाह के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपितों के कब्‍जे से 10120 रुपए, धातु को गलाने और साफ करने वाला केमिकल, 400 ग्राम नशीला पाउडर, घटना में इस्‍तेमाल बाइक बरामद हुई। गिरोह के सरगना सुरेंद्र शाह की निशानदेही पर घंटाघर में सर्राफ की दुकान पर बेचा गया तीन ग्राम सोना बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि बाइक पर फर्जी नंबर प्‍लेट लगा था। पकड़े गए बदमाशों के साथी बेगुसराय जिले के हर-हर महादेव निवासी नितिन कुमार, दंडारी निवासी पीयूष और विक्‍की शाह फरार हैं। जिनकी तलाश चल रही है। सभी आरोपित एक- दूसरे के रिश्‍तेदार हैं। ज्यादातर घटनाओं को अंजाम देकर गांव फरार हो जाते हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

18 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

18 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago