Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। चमकाने के बहाने महिलाओं की ज्वेलरी लेकर फरार हो जाने वाले जालसाजों का गैंग जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। एक महिला की सूझबूझ से दो शातिर खोराबार के जंगल चंवरी में पकड़ लिए गए। उनसे पूछताछ करके पुलिस अन्य तक पहुंचने को कोशिश में लगी है। समाचार पत्रों में जालसाजों की फोटो छपने के बाद हर किसी की नजर शातिरों को तलाश रही थी। दोनों युवक बिहार के हैं। लेकिन अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घर में जाकर दी पति को सूचना, सबने मिलकर पकड़ा
खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल चंवरी निवासी अजय सिंह उर्फ बब्लू ने पत्नी और परिवार के सदस्यों को आगाह किया था कि यदि बर्तन, जेवर चमकाने वाले कुछ लोग आएं तो उन्हें जेवर नहीं देना है। उनके बारे में सूचना देकर पकड़वाना है। मंगलवार को 11 बजे बाइक सवार दो युवक अजय के ही घर पहुंच गए। अजय की पत्नी पूनम को पति की बात याद थी। एक युवक बाइक लेकर बाहर खड़ा रहा दूसरा अजय सिंह की पत्नी के पास गया। उसने कहा कि वह कंपनी की तरफ से बर्तन, जेवर की सफाई करने वाला पाउडर बेच रहे हैं। घर के गहनों की सफाई भी करते हैं। पूनम सिंह को उन पर शक हुआ। उन्होंने समझदारी दिखाते हुए का जालसाज से कहा कि तुम लोग ऐसे ही खराब सामान बेचकर चले जाते हो। उसको बातों में उलझाते हुई बोली कि कहा कि पहले बर्तन साफ करके दिखाओ फिर जेवर चमकाने के लिए देंगे।
फ़ोटो वायरल होने से लोग हुए सजग
पूनम सिंह घर के अंदर गई और तांबे का लोटा ले आईं। जालसाज पूजा का लोटा चमकाने में जुटा था। तभी उन्होंने घर के अंदर जाकर अपने पति को फोन कर दिया। जंगल सिकरी बाईपास स्थित भाजपा नेता होशिला सिंह के कार्यालय के पास मौजूद अजय सिंह फौरन ही अपने घर लौट गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पता चला कि खोराबार इलाके के सिक्टौर गांव की रहने वाली महिला सलहंता देवी को झांसा देकर जेवर चमकाने वाले जालसाजों ने जेवर लूट लिया है। बदमाश उनकी सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हैं। पीड़ित महिला के पति ने भी खोराबार पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। यहां बता दें कि गुलरिहा, पीपीगंज, तिवारीपुर, चिलुआताल सहित कई जगहों से जालसाजी की घटना सामने आ चुकी है।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…