फिल्मों की शूटिंग से बढ़ेगा रोजगार का जरिया – महेंद्र पाल

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सांसद रवि किशन के वेब सीरीज क्राइम स्टॉप की शूटिंग भटहट के विभिन्न लोकेशन पर होगी। मंगलवार को राजपुर में पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह और राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राधेश्याम सिंह ने नारियल तोड़कर फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया। शूटिंग शुरू होने की जानकारी स्थानीय लोगों को पहले से थी। इसलिए सेट पर पब्लिक का हुजूम उमड़ पड़ा। जनता को संबोधित करते हुए विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन ने एक नए रोजगार का सृजन कर गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए सराहनीय कार्य किया है। यहां पर फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। फिल्मों की शूटिंग में बहुत से लोग काम करते हैं। कलाकारों के अतिरिक्त टेक्नीशियन सहित पूरी टीम होती है। ट्रांसपोर्ट, होटल—रेस्टोरेंट सहित अन्य तरह के कारोबारी लाभ उठा सकेंगे। सांसद रवि किशन ने कहा कि क्राइम स्टॉप के निर्माता और निर्देशक को ग्रामीण क्षेत्रों के प्राकृतिक स्थल और परिवेश लुभा रहे हैं। इन क्षेत्रों में काम करके आनंद आ रहा है। क्षेत्र के लोग सांसद को अपनी बीच पाकर काफी खुश नजर आए। लोगों ने अपनी समस्याएं भी रवि किशन को सुनाईं। शूटिंग के दौरान जनता की समस्या को सुनकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। शूटिंग के कारण भटहट में काफी चहलपहल रही।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

जेईई एडवांस में मोहन सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक, आईआईटी खड़गपुर में मिला कंप्यूटर साइंस

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के 13 छात्रों ने जेईई मेन्स और तीन ने जेईई एडवांस में…

5 hours ago

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

1 week ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

1 week ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

1 week ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago