Categories: Crime

आधी रात को अचानक उठा बेटा, सो रही मां को मार डाला

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा, जीतपुर में रात में सो रहा बेटा अचानक नींद से उठा और सो रही अपनी मां पर चारपाई की पाटी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच—बचाव करने आई बहन और भाई को भी घायल कर दिया। गंभीर हाल महिला को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां शुक्रवार की सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई। पत्नी की हत्या के आरोपित बेटे के खिलाफ पिता ने तहरीर नहीं दी। गीडा पुलिस ने पड़ोसी से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया। हत्या के आरोप में महिला के बेटे को गिरफ्तार किया। युवक को मानसिक रोगी बताया जा रहा है। इस बात की जांच पुलिस कर रही है।
मेडिकल कॉलेज में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
बाघागाड़ा, जीतपुर निवासी देवीलाल निषाद के छह बेटे और एक बेटी कन्हैया, सिकंदर, इन्द्र मोहिनी , शनि, रितिक रोशनऔर रोहित हैं। देवीलाल के चौथे बेटे शनि की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह अक्सर घर वालों के साथ मारपीट करता रहता है। गुरुवार को दिन में उसने झगड़ा किया तो मां, भाई और बहन से उसे पीट दिया। मामला किसी तरह से शांत हो गया। रात में परिवार के सभी लोग भोजन करके सो गए। आधी रात को वह अचानक उठकर अपनी मां के कमरे में गया। वहां सो रही मां जानकी देवी (50) वर्ष, बहन इन्द्र मोहिनी (22) वर्ष और भाई रितिक रोशन पर चारपाई की पाटी से हमला कर दिया। घायल कर दिया। शोर सुनकर पास— पड़ोस के ग्रामीण पहुंचे और तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जानकी देवी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय। आरोपित शनि को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

20 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

20 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago