Categories: CrimeState News

Gorakhpur: बेरहम मां को पसंद नहीं था डेढ़ साल का बेटा, पानी की टंकी में डुबाकर ले ली जान

Estimated reading time: 0 minutes

निर्ममता

डेढ़ साल का अनिकेत अपनी मां संग ननिहाल में आया। खाना खाकर वह सो गया। रात में आठ बजे मां ने शोर मचाया कि अनिकेत गायब हो गया है। घर के भीतर और बाहर उसकी खोजबीन हुई। वह कहीं नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो मासूम का शव पानी की टंकी में मिला। बाद में पता चला कि बेहरम मां ने सोए मासूम को पानी की टंकी में डाल दिया। डूबने से उसकी मौत हो गई।

गोरखपुर के बेलीपार थाने के ग्राम भीटी में डेढ़ वर्षीय अनिकेत की हत्या उसकी मां मनोरमा ने ही की थी। वह अपने दिव्यांग बेटे की परवरिश को लेकर तंग थी। बेटे को मारने के लिए मौका ढूंढ रही थी। उसने उसे मारने के लिए कई बार प्रयत्न किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। भीटी अपने मायके में अवसर देखकर उसने अपने इकलौते पुत्र को पानी की टंकी में डालकर हत्या कर दिया और उसका आरोप अपनी दोनों बड़ी बहनों व पिता अंधन सिंह पर लगा दिया था। बेलीपार पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।

मां पर हुआ संदेह, सख्ती पर कबूला सच
अनिकेत की हत्या को लेकर पुलिस को पहले से ही परिवार के किसी सदस्य पर शक था। घर की पानी की टंकी में कोई बाहरी बच्चे को डाल नहीं सकता था। तीन फीट की टंकी में छोटे बच्चे के डूबने की बात थानेदार के गले नहीं उतर रही थी। अनिकेत की मां बार—बार अपनी दोनों बहनों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाती रही। लगातार बयान बदलने पर पुलिस ने जब उसके साथ सख्ती दिखाई तो वह टूट गई। उसने पल भर में सच कबूल कर लिया।

बच्चे से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम
मनोरमा का कहना था कि वह दूसरा बच्चा चाहती ही नहीं थी। इसलिए अनिकेत जब गर्भ में था तभी उसने अर्बासन की दवा खा ली। दवा से अनिकेत बच गया। हालत बिगड़ने पर दोनों को गोरखपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने मां और बच्चे को बचा लिया। इसलिए उसने बच्चे को जन्म दिया। महिला का कहना था कि दवा के असर से उसके बच्चे में विकृति आ गई। इसलिए बच्चे को पालने में उसे कठिनाई हो रही थी। मंगलवार को जब वह पति संग मायके गई तो उसने बहनों को देखकर बच्चे की हत्या करने की योजना बना ली। बच्चा सो गया तो उसे उठाकर पानी की टंकी में डाल आई। कुछ देर के बाद उसने बच्चे के गायब होने की सूचना दी। बच्चे की लाश मिलने पर दोनों बहनों और पिता को फंसाने के लिए तहरीर दी।

मनोरमा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ गई। सोते समय उसने अपने बच्चे को पानी में डाल दिया।
उपेंद्र कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना बेलीपार

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

2 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

2 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago