Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेता परशुराम शुक्ला की मां विमला शुक्ला (70) और उनके तीन साल के इकलौते बेटे रौनक शुक्ला की कुदाल से हमला करके हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। रौनक की मां सुषमा और सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपित सीताराम शुक्ला का परिवार फरार हो गया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस अधिकारी गांव में पहुंचे। भाजपा नेता पंजाब गए हुए थे। घर में हुई घटना की सूचना पाकर वह लौट रहे हैं।
बारिश का पानी गिरने और पेड़ को लेकर था विवाद
हरपुर बुदहट थाना इलाके के तेनुआ निवासी परशुराम शुक्ला भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में हैं। उनका पट्टीदार सीताराम शुक्ला से छत से बारिश का पानी गिरने और एक पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। सीताराम की छत से परशुराम के दरवाजे पर पानी गिरता था। इससे परेशानी होने पर वह विरोध जताते थे। परशुराम शुक्ला ने आईजीआरएस में शिकायत की। मंगलवार की दोपहर बाद हरपुरबुदहट थाने से पुलिसकर्मी जांच के लिए उनके घर गए थे। घर पर परशुराम शुक्ला नहीं थे। वह किसी काम से पंजाब गए हुए हैं। पुलिसवालों ने जांच की। पट्टीदार सीताराम शुक्ला के घर के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद चले गए। पुलिस के जाने के बाद से ही कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस में शिकायत से नाराज सीताराम और उनके घर के लोगों ने परशुराम शुक्ला के घर पर धावा बोल दिया। उस समय घर पर सिर्फ परशुराम की बुजुर्ग मां विमला देवी, पत्नी और बच्चे थे।
आरोप है कि पट्टीदारों ने फावड़े से हमला किया जिससे बुजुर्ग विमला देवी और मासूम बेटे की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव में भारी पुलिस लगा दिया गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
“पट्टीदारों के बीच विवाद में मारपीट हुई है जिसमें बुजुर्ग महिला और छोटे बच्चे की मौत हो गई। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। गांव में एहतियातन फोर्स लगाई गई है।”
दिनेश कुमार प्रभु, एसएसपी
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…