श्रीराम की नगरी में परशुराम बने सांसद रवि किशन, बोले: जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। अयोध्या में हो रही रामलीला में सांसद रवि किशन शुक्ला परशुराम की भूमिका निभा रहे हैं। सांसद रवि किशन शुक्ला ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि मेरे लिए मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलीला के मंच पर अभिनय करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि अभिनय के क्षेत्र में गांव की रामलीला के मंच से मैंने एक्टिंग की शुरूआत की। रामलीला के मंच से अयोध्या की रामलीला के मंच तक मैंने एक लंबा सफर तय किया है। संघर्षों के बाद इस मंच पर पहुंच। श्रीराम की शरण में आकर और अभिनय करके मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं। सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का और अयोध्या का चौमुखी विकास हो रहा है। आज अयोध्या विश्व मानचित्र पर स्थापित हुआ है। इसका पूरा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री और सीएम को जाता है।

परशुराम की भूमिका महत्वपूर्ण, प्रेरणा देती श्रीराम की कथा
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि राम और राष्ट्र के सम्मान के साथ ही साथ गरीब दीन दुखियों के विकास का कार्य मोदी और योगी जी के नेतृत्व में चल रहा है और विकास और राष्ट्रवाद का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। सांसद ने कहा कि परशुराम की भूमिका मेरे लिए विशेष थी। वह दृश्य जब शिव धनुष यज्ञ खंडन के उपरांत भगवान परशुराम के रूप में आगमन जिसका रामायण में वर्णन है “देखत भृगुपति बेषु कराला। उठे सकल भय बिकल भुआला॥ पितु समेत कहि कहि निज नामा। लगे करन सब दंड प्रनामा॥ परशुराम का भयानक रूप देखकर सब राजा भय से व्याकुल हो उठे। सब उनको दंडवत प्रणाम करने लगे।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि रामायण से हम अपने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेकर के इस समाज को एक दिशा देने का कार्य करें। सांसद ने कहा कि रामलीला की परंपरा जो धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। इसे गांव गांव रामलीला के कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए जिससे राम के चरित्र से लोग प्रेरणा ले सकें। इससे समाज में शिक्षा, अच्छे विचार और संस्कार लोगों के अंदर पुष्पित और पल्लवित हो।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago