Categories: Crime

विधायक के भाई की पिटाई मामले में शाहपुर थानेदार लाइन हाजिर, एडीजी ने दिया गैर रेंज तबादले का आदेश

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। पिपराइच के भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई रमाशंकर सिंह, उनके दोस्त राहुल की पिटाई करने के मामले में 10 दिन बाद इंस्पेक्टर सुधीर सिंह पर कार्यवाही हुई। गुरुवार को एडीजी के आदेश पर एसएसपी ने SHO को लाइन हाजिर कर दिया। बुधवार को विधायक ने एडीजी से मिलकर पूरी बात बताई थी। 7 दिसंबर को हुई घटना की सूचना विधायक ने अपने भाई और भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी कैंप कार्यालय जाकर उसी दिन दी थी। इस मामले में एसएसपी ने दरोगा रवि प्रकाश को सस्पेंड कर दिया था। दरोगा छोटेलाल और एक सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए एसपी सिटी को जांच सौंपी थी। विधायक ने इस मामले की जानकारी सीएम को भी दी थी।

10 दिन बाद हुई थानेदार पर कार्यवाही
07 दिसम्बर को शाहपुर थाने में भाजपा विधायक के भाई और उनके दोस्‍त की पिटाई की घटना का डीजीपी कार्यालय ने भी संज्ञान लिया था। उधर दूसरे दिन स्‍कूटी सवार किशोरी भी परिवार के साथ एसएसपी से मिली थी। बुधवार को महेंद्र पाल सिंह ने एडीजी से मिलकर लिखित जानकारी दी। जांच के आधार पर एडीजी ने इंस्पेक्टर सुधीर सिंह का तबादला देवीपाटन मंडल करने का आदेश जारी किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

थाने में फरियादी को पीटने वाले दरोगा पर मुकदमा
पीपीगंज में फरियादी को थाने में पीटने के मामले में दरोगा के खिलाफ मुकदमा हुआ है। तीन साल के बच्चे के लापता होने की सूचना लेकर पीपीगंज थाने गए पीड़ित और उनके पड़ोसी के साथ पीपीगंज थाने में तैनात दरोगा राजकुमार गुप्ता ने पीट दिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। इससे पहले दरोगा ने एक अधिकारी से भी दुर्व्यहार किया था। अब केस दर्ज होने के साथ ही उसकी विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

6 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

7 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago