जो बेहतर सुविधाएं देगा, लोग वहां जाएंगे, इसके लिए तैयार है यूपी : सीएम योगी

Estimated reading time: 1 minute

– बोले- खुली प्रतिस्पर्धा है, जो सुरक्षा का माहौल दे सके, बेहतर सुविधा दे
– न हम किसी के निवेश को झटक रहे, ना किसी के विकास को बाधित कर रहे: सीएम योगी

मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम किसी चीज को लेने नहीं आए हैं। हम लोग नया बना रहे हैं। हम लोग नई चीज दे रहे हैं। वर्ल्ड क्लास का इंफ्रास्ट्रक्चर दे रहे हैं। इसलिए हर व्यक्ति को बड़ा बनना पड़ेगा, बड़ी सोच पैदा करनी पड़ेगी और बेहतर सुविधाएं देनी पड़ेंगीं, जो दे पाएगा लोग वहां जाएंगे, इसके लिए उत्तर प्रदेश तैयार है। कोई किसी चीज को लेकर नहीं जाता। ऐसा तो है नहीं कि किसी का कोई पर्स हो और कोई निकालकर लेकर चला जाए। यह तो खुली प्रतिस्पर्धा है, जो सुरक्षा का माहौल दे सके बेहतर सुविधा दे सके।
मुंबई के होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सीएम यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि न हम किसी के निवेश को झटक रहे हैं, ना किसी के विकास को बाधित कर रहे हैं। विशुद्ध रूप से हम सबका उद्देश्य एक ही है कि भारत की ईकोनॉमी दुनिया की सबसे मजबूत ईकोनॉमी के रूप में डेवलप हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रयास में हर राज्य अपना योगदान दे रहा है। उत्तर प्रदेश अपना योगदान उस रूप में देने की कार्यवाही को आगे बढ़ा रहा है।

निवेश के लिए होते हैं बहुत सारे फैक्टर : योगी
उन्होंने कहा कि यह कोई पिक एंड चूज नहीं है। सरकार ने अपनी सेक्टोरियल पॉलिसी बनाई है। उसे ध्यान में रखते हुए कोई निवेशक निवेश करता है, उसके लिए लैंड बैंक चाहिए, पॉलिसी चाहिए, उसके लिए सुरक्षा का माहौल चाहिए। इसके लिए सरकार की नीयत भी साफ हो, यह भी बहुत निर्भर करता है, क्योंकि विश्वास महत्वपूर्ण होता है, सरकार की स्टैबिलिटी भी महत्वपूर्ण होती है। बहुत सारे फैक्टर होते हैं। इसमें निवेश की संभावनाएं आगे बढ़ती हैं। इन सभी चीजों को लेकर सरकार अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है। इसीलिए मैंने पहले कहा था कि म्युनिसिपल बांड के बहाने सरकार सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है।

यूपी में नए माहौल और नई आवश्यकता के अनुरूप बन रही नई फिल्म सिटी: सीएम
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि सामाजिक सुरक्षा और उसके साथ उस प्रकार का वातावरण, जिस वातावरण में हर व्यक्ति कार्य कर सके। कोई भेदभाव किसी के साथ न हो। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए और आज की आवश्यकता के अनुरूप उस प्रकार का माहौल देने की आवश्यकता है। मुंबई फिल्म सिटी, मुंबई में कार्य करेगी। उत्तर प्रदेश के अंदर नए माहौल के अनुरूप नई आवश्यकता के अनुरूप नई फिल्म सिटी के निर्माण की कार्यवाही हो रही है।

वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी बनाने के लिए विशेषज्ञों से बात की: योगी
उन्होंने कहा कि स्वभाविक रूप से फिल्म क्षेत्र के जो विशेषज्ञ हैं, उनके अनुभव का लाभ लेना, उनके अनुभव और सुझाव के माध्यम से उसे प्रकार की सुविधा देना और उस सुविधा के माध्यम से किस प्रकार का मॉडल हम वहां खड़ा करें कि हम उसको केवल एक क्षेत्र विशेष का न बनाकर, एक वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी के रूप में डेवलप कर सकें। इस दृष्टि से फिल्म जगत के विभूतियों से बात की है, उस संवाद को आगे बढ़ाया है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

View Comments

  • Excellent blog right here! Also your site lots up fast!
    What host are you using? Can I get your associate link to your host?

    I wish my site loaded up as fast as yours lol...

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

21 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

21 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago