Categories: Crime

प्रेमिका से शादी करने के​ लिए कराई लूट, अब दो थानों की पुलिस करेगी तलाश

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गुलरिहा इलाके में 10 फरवरी को एसी मैकेनिक से लूटपाट करने का मुख्य आरोपित अपनी प्रेमिका संग फरार हो गया है। रामगढ़ताल इलाके के एक गांव की रहने वाली प्रेमिका से उसके संबंध थे। रुपए के अभाव में वह प्रेमिका के साथ बाहर नहीं जा रहा था। इसलिए अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एसी मै​केनिक हरिकेश के साथ लूटपाट कर ली। साथियों में हिस्सा बांटकर वह अपनी प्रेमिका संग भाग निकला। घटना में शामिल तीन बदमाशों को पकड़कर गुलरिहा पुलिस ने बाइक और नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया। मुख्य आरोपित की तलाश में गुलरिहा और रामगढ़ताल थाना की पुलिस लगी है।

विज्ञापन: नौकरी की राह हुई आसान

पिटाई से बेहोश होने पर कर ली लूटपाट
चिलुआताल, अमवां का रहने वाला हरिकेश 10 फरवरी की रात साढ़े आठ बजे बाइक से घर लौट रहा था। फार्मेसी कॉलेज के पास पुलिया पर बैठे चार युवकों ने उसे रोक लिया। उसे पीटकर जबरन सामान और पैसा छीनने लगे। रुपए न देने पर उसके सिर में हेलमेट से हमला करके बेहोश कर दिया। उसकी बाइक, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर गुलरिहा थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने छानबीन की तो मालूम हुआ कि नए गैंग ने घटना को अंजाम दिया है। इसलिए पुलिस गांव में रेकी करने लगी। तभी यह जानकारी मिली कि अगल—बगल के रहने वाले युवकों ने घटना को अंजाम दिया।

सरैया के पास मिले बदमाश, पूछताछ में खोला राज
शनिवार की रात कहीं से जानकारी मिली कि लूट में शामिल तीन बदमाश सरैया के पास मौजूद हैं। थाना प्रभारी रवि राय अपनी टीम के साथ पहुंच गए। घेराबंदी करके तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों की पहचान चिलुआताल के मिर्जापुर निवासी विशाल उर्फ भीम प्रताप, दीपक उर्फ धर्मेंद्र और विन्द्रेश कुमार निषाद के रूप में हुई। तीनों ने पुलिस को बताया कि दिनेश साहनी उर्फ सिग्गू के कहने पर लूटपाट करने गए थे। उसे अपनी प्रेमिका संग घर से भागना था। इसलिए उसने ही लूट की योजना बनाई। हरिकेश अकेले जा रहा था। इसलिए उसे पीटकर लूट लिया गया। तीनों को जेल भेजकर पुलिस हरिकेश की तलाश कर रही है।

लूट की ऐसी घटना ​थी जिसमें कोई पुराना बदमाश शामिल नहीं था। इसलिए थाना की टीम लगा दी गई। तीनों के बारे में जानकारी मिलने पर गिरफ्तार किया गया। फरार दिनेश साहनी को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
मनोज कुमार अवस्थी, एसपी उत्तरी

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

एस्थेटिक्स कांफ्रेंस में एम्स के रेजिडेंट डॉ. रोहित को प्रथम पुरस्कार

एलोपेसिया एरीटा के उपचार पर शोधपत्र की प्रस्तुति के लिए मिला एक लाख रुपये का…

4 hours ago

आपदा के समय घबराएं नहीं, सूझबूझ से करें बचाव : एनडीआरएफ

एनएसएस स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अस्पताल कर्मचारियों को आग, भूकंप, बाढ़ व सड़क दुर्घटना से…

4 hours ago

छात्रसंघ चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी, आज ऑनलाइन मतदान

महाराणा प्रताप महाविद्यालय में योग्यता परीक्षा से हुआ 79 कक्षा प्रतिनिधियों का चयन, अध्यक्ष पद…

4 hours ago

27 अगस्त को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम; केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश…

4 hours ago

चौरी चौरा की छह सड़कों का होगा कायाकल्प, 13.17 करोड़ रुपये मंजूर

14.55 किलोमीटर सड़कों के जीर्णोद्धार से हजारों लोगों को मिलेगी राहत बंधे का निरीक्षण कर…

5 hours ago

बशारतपुर में तैयार हुआ भव्य कल्याण मंडपम, 29 अगस्त को सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर। अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मांगलिक और सामाजिक आयोजनों के लिए…

5 hours ago