Categories: Latest News

जानिए कितने जानवर पहुंचे गोरखपुर चिड़ियाघर, अभी आने वाले हैं कितने वन्यजीव

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खा प्राणी उद्यान जल्द ही गुलजार हो जाएगा। उद्यान में वन्यजीवों को लाए जाने का सिलसिला जारी है। काकड़ (बार्किंग डियर), पाढ़ा (हॉग डियर) और घडि़याल भी लाए गए। इसके मंगलवार को लखनऊ से एक मादा जंगली बिल्ली, दो सियार (जैकाल), दो रसल वाइपर और दो अजगर पहुंचे थे। केंद्रीय प्राणी उद्यान प्राधिकरण के नियमानुसार इन्हें क्वारंटीन किया गया है। प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ एच. राजा मोहन की निगरानी में पशु चिकित्साधिकारी डॉ आरके सिंह, योगेश प्रताप सिंह, राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर डीबी सिंह, उप प्रभागीय वन अधिकारी संजय मल्ल, उप राजिक अजय तिवारी, चंद्रभूषण पासवान, वन दरोगा रोहित सिंह, वन्य जीव रक्षक शैलेश कुमार गुप्ता, नीरज सिंह, आरएनएन से राजू गुप्ता, नीरज सिंह समेत कर्मचारी आने वाले वन्यजीवों का स्वागत कर रहे हैं। शनिवार को गोरखपुर प्राणी उद्यान में 6 मगरमच्छ (क्रोकोडाइल), 2 सिही, 2 रीसस मकाक और 2 लंगूर पहुंचा। जल्द ही कानपुर से 2 लकड़बग्घा और एक दरियाईघोड़ा (हीप्पोपोटेमस) भी लाए जाएंगे।

नौकरी की राह हुई आसान

दो प्रजाति के छह सांप, अन्य भी आएंगे जल्द
चिड़ियाघर में नौ प्रजाति के सर्प रखे जाएंगें। सर्पेटेरियम में दो प्रजातियों के चार सांप पहुंच चुके हैं। मंगलवार को लखनऊ से एक नर और एक मादा अजगर को लाया गया। अजगरों के लिए यहां पर 10 बाड़ों के अतिरिक्त बाड़ा में रखा गया। सर्पेटेरियम में विनोद वन से लाए गए दो अजगर रखे गए हैं। यहां चार रसेल वाइपर रखे जाएंगे। प्रथम चरण के लिए दो रसेल वाइपर एक नर और एक मादा मंगलवार को पहुंच गए। पहले चरण में लखनऊ प्राणी उद्यान से प्रथम चरण में कुल 44 वन्यजीव लाए जाने की तैयारी है।

इतने वन्यजीव पहुंचे चिड़ियाघर
मादा बाघ 01
मादा तेंदुआ 01
मादा साही 01
घड़ियाल 09
नर चितल 02
नर पाढ़ा 01
मांदा पाढ़ा 01
जंगल कैट 01
सियार 02
रसल वाइपर 02
अजगर 02

जल्द ही आएंगे ये जानवर
काले हिरन 07
बारहसिंघा 04
काकड़ 02

नियमानुसार सभी को क्ववंरटाइन किया जा रहा है। पूरी सुरक्षा के साथ सभी वन्य जीव लाए जा रहे हैं। उनके स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
डॉ एच. राजा मोहन, निदेशक, प्राणी उद्यान

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

7 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

8 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

8 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago