Categories: Latest News

चिड़ियाघर में सुनिए बब्बर शेरों की दहाड़, वन्यजीवों से हो रहा गुलजार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मजबूत ढांचागत सुविधाएं, खेती किसानी, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार, पर्यटन समेत विकास के पैमाने पर हर क्षेत्र में चमक बिखेर रहे गोरखपुर को मार्च के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों चिड़ियाघर की सौगात मिलने की पूरी उम्मीद है। चिड़ियाघर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यहां जानवरों को लाने का क्रम जारी है। चीता, तेंदुआ, दरियाई घोड़ा, हिरण, सियार, अजगर सहित कई वन्य जीव आ चुके हैं। रविवार से बब्बर शेर की दहाड़ भी सुनाई देने लगेगी। अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के नाम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बनवाया गया प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) पूर्वी देश का सर्वाधिक खूबसूरत चिड़ियाघर है। य​ह चिड़ियाघर पूर्वांचल के पर्यटन विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जल्द ही इसके लोकार्पण की तैयारी चल रही है।


खासियतों ने बनाया नायाब, ओडीओपी शोकेस भी

260 करोड़ रुपए की लागत से बने गोरखपुर के चिड़ियाघर में कई खासियतें हैं। इसे नायाब दर्जा देने वाली हैं। ज़ू में रखे जाने वाले जानवरों के अलावा यहां इंडोर बटरफ्लाई पार्क में विविध प्रजाति की तितलियों की बहुरंगी छटा देखने को मिलेगी तो सरपेंटेरियम में दुलर्भ प्रजाति के सांप दिखेंगे। आने वाले दिनों में यहां इजराइल के जेब्रा भी देखने को मिलेंगे। परिसर में ही 40 सीटर 7 डी थिएटर बनाया गया है और पीपीपी मॉडल पर टॉय ट्रेन चलाने की प्रक्रिया भी गतिमान है। बुजुर्गों के लिए बैटरी चालित गोल्फ कार भी चलाई जाएगी। और हां, 30 एकड़ के विशाल वेटलैंड वाला यह पहला चिड़ियाघर है जहां 60 से अधिक स्थानीय और प्रवासी पक्षियों का दीदार किया जा सकेगा। सीएम सिटी में चिड़ियाघर का प्रवेश द्वार आपको एक जिला एक उत्पाद यानी ओडीओपी के उत्पादों से भी लुभाएगा। इसके लिए ओडीओपी शोकेस बनाया गया है।

आज पहुंचेंगे दो बब्बर शेर
गिर वन्यजीव अभयारण्य गुजरात से लाए गए एवं इटावा स्थित लायन सफारी पार्क में पले बढ़े बब्बर शेर पटौदी और मरियम सीएम सिटी के चिड़ियाघर में रविवार तक पहुंचेंगे। शुक्रवार की शाम इन दोनों बब्बर शेर को पिजड़े में ले लिया गया। अब तक इस चिड़ियाघर में 52 वन्य जीव लाए जा चुके हैं। जू के सबसे बड़े आकर्षण गुजरात के बब्बर शेर का जोड़ा रविवार की सुबह तक गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद में प्राणी उद्यान के निदेशक एच राजा मोहन की अगुवाई में कर्मी बाड़ों को तैयार करने में जुटे हैं। उधर इन दोनों बब्बर शेरों को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच पशु चिकित्सक एवं वालइल्ड लाइफ एक्सपर्ट डॉ आरके सिंह, इटावा सफारी पार्क के डाक्टर और कीपरो की टीम शनिवार की दोपहर गोरखपुर के लिए निकल पड़ी है।

पयर्टन के मानचित्र पर चमकेगा गोरखपुर

गोरखपुर अब देश के पर्यटन मानचित्र पर चमकने को तैयार है। चिड़ियाघर की इसमे बड़ी भूमिका होगी। कायाकल्प के बाद निखर उठे रामगढ़ ताल में सी-प्लेन संचालित करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना है। अंतरराष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी निर्मित किया जा रहा है। इन सब के कारण कुशीनगर महात्मा बुद्ध के परिनिर्वाण स्थल के लिए आने वाले पयर्टक गोरखपुर में बिना इन सब को देखे नहीं जाएंगे। ऐसे में रोजगार, स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। होटल, रेस्टोरेंट, बाजार के कारोबार में भी इजाफा होगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

28 minutes ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

40 minutes ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

57 minutes ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

24 hours ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago