Categories: CoronaHealthNews

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में गोरखपुर मुस्तैद, 15 सौ से अधिक बेड हुए तैयार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है। जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों में 1500 से अधिक बेड के इंतजाम हैं और इनकी संख्या निरंतर बढ़ाई जा रही है। ऑक्सीजन के पर्याप्त उत्पादन के बावजूद मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इसके बैकअप को और मजबूत करने की दिशा में कार्य योजना बनाई जा चुकी है।

कंट्रोल सेंटर को काल करके पाए बेड की जानकारी
गोरखपुर की तीन इकाइयों में 2600 सिलेंडर प्रतिदिन ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा जिला प्रशासन एक बंद यूनिट को भी क्रियाशील कर रहा है। संक्रमितों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निशुल्क डिग्निटी किट भी दिया जाएगा। कोरोना का फैलाव रोकने के लिए महेवा थोक मंडी में सामानों के क्रय विक्रय का रोस्टर तय किया गया है। सरकारी क्षेत्र में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 500 बेड और टीबी हॉस्पिटल में 100 बेड की क्षमता तो है ही, सप्ताह भर में 31 से अधिक निजी अस्पतालों को कोरोना संक्रमितों के इलाज की मंजूरी दी गई है। एडिशनल सीएमओ डॉ. एनके पांडेय के मुताबिक वर्तमान में 31 निजी अस्पतालों में 916 बेडों पर कोरोना संक्रमितों के इलाज की सुविधा है। संक्रमित के परिजन इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नम्बरों 9532797104, 9532041882, 0551-2204196 पर फोन कर अस्पतालों में अपने मरीज के लिए आवश्यकतानुसार बेड प्राप्त कर सकते हैं।

कोविड मरीजों को मुफ्त मिलेगी डिग्निटी किट
हॉस्पिटल में भर्ती कोविड मरीजों के इलाज के साथ योगी सरकार उनकी सहूलियत का भी ख्याल रख रही है। मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए सरकार ने पांच करोड़ रुपए की धनराशि अलग से जारी की है। इससे दवाओं, ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था के साथ एल 2 अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए मुफ्त डिग्निटी किट उपलब्ध कराने की भी तैयारी है। इसके उपलब्ध हो जाने से कोरोना संक्रमण का फैलाव भी रुकेगा। डिग्निटी किट में मरीज के लिए बाल्टी, मग, कपड़ा धोने का साबुन, टूथपेस्ट, ब्रश, हेयर आयल, कंघी, टंग क्लीनर, तौलिया, नहाने का साबुन आदि होगा। यह किट मरीजों को फ्री मिलेगी।

मंडी में सामानों के क्रय-विक्रय का रोस्टर बना
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए गोरखपुर की महेवा थोक मंडी में सामानों के क्रय विक्रय का रोस्टर तय कर दिया गया है। महेवा मंडी में सब्जी का क्रय विक्रय रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक और गल्ला का क्रय विक्रय सुबह 11 से शाम 6 बजे तक किया जा सकेगा। महेवा की आलू और फल मंडी में कारोबार सुबह सात से दिन में एक बजे तक और मछली मंडी में यह समयावधि सुबह पांच से पूर्वाह्न 11 बजे तक होगी। इससे एक समय मे अधिक भीड़ नहीं जुटने पाएगी। रोस्टर की मॉनिटरिंग के लिए मंडी समिति के कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय की गई है।

इन 31 निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज की सुविधा
हास्पिटल बेड
पैनेशिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल 96
फातिमा हॉस्पिटल 54
उदय मेडिकल सेंटर 19
आरके इमरजेंसी मेडिकल सेंटर 12
आर्यन हॉस्पिटल 25
दुर्गावती हॉस्पिटल 40
गर्ग हॉस्पिटल 40
प्राइड हॉस्पिटल 30
गोरखपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर 17
बॉम्बे हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर 30
मल्ल मैटरनिटी सेंटर 20
मेडीहब हॉस्पिटल 30
डिग्निटी हॉस्पिटल 45
पीसी हॉस्पिटल 20
न्यू जीवन हॉस्पिटल 20
आरुही हॉस्पिटल 28
कृष्णा हॉस्पिटल सुपर स्पेशिलिटी एंड ट्रामा सेंटर 14
आस्था मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल 35
मानसी द मेडिसिटी 20
शाही ग्लोबल हॉस्पिटल 100
विंध्यवासिनी केअर सेंटर 16
स्टार हॉस्पिटल 10
डीसेंट हॉस्पिटल 40
हिन्द हॉस्पिटल 10
जीवनदीप हॉस्पिटल 15
सिटी हब हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर 20
जीवन संगिनी हॉस्पिटल 10
राणा हॉस्पिटल 20
दिव्यमान हॉस्पिटल 20
टाइमनियर हॉस्पिटल 30
पूर्वांचल मेट्रोसिटी हॉस्पिटल 30

इन नियमों का पालन आवश्यक

• दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें।
• अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
• मॉस्क का इस्तेमाल करें और भीड़भाड़ में फेसशील्ड भी लगाएं।
• हाथों को साबुन पानी से 40 सैंकेड तक धोएं या सेनेटाइज करें।
• खांसते-छींकते समय मॉस्क, कोहनी या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
• कोविड का लक्षण दिखे तो जांच अवश्य करवाएं।
• 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं तो कोविड का टीका अवश्य लगवा लें।
• कोविड टीके की दोनों डोज लगने के बाद भी मॉस्क, शरीरिक दूरी और स्वच्छता के नियमों का पालन करते रहें।
• सर्दी, जुकाम और बुखार होने पर खुद से दवा न लें। चिकित्सक के परामर्श से ही कदम उठाएं।
• पौष्टिक भोजन, काढ़े और फलों का सेवन करें। योग व प्राणायाम करें।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

जेईई एडवांस में मोहन सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक, आईआईटी खड़गपुर में मिला कंप्यूटर साइंस

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के 13 छात्रों ने जेईई मेन्स और तीन ने जेईई एडवांस में…

6 hours ago

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

1 week ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

1 week ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

1 week ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago