Categories: CrimeLatest News

दो साल बाद भी नहीं भूल पाई पहला प्यार, पति को छोड़कर प्रेमी से रचाई शादी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। बड़हलगंज कोतवाली में शुक्रवार को काफी चहल—पहल रही। यहां पहुंचे तीन परिवारों के लोग आपस में पंचायत करते रहे। शादीशुदा युवती के प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़े होने की वजह से लोग समझ नहीं पा रहे थे आखिर क्या करें? पुलिस भी जब परेशान हो गई तो फैसला परिवारों पर छोड़ दिया। अं​त में हुआ वही जो प्रेमिका को मंजूर था। उसने सबके सामने अपने पति को तलाक देकर प्रेमी से शादी कर ली। युवती और उसके प्रेमी के फैसले पर सभी ने सहमति ने दी। दोनों ब्याह रचाकर राजीखुशी से अपने घर चले गए। बड़हलगंज के कोतवाल मनोज राय ने कहा कि यह मामला सामने आया था। विवाद को सुलझाने के लिए आपस में पंचायत करने की सलाह दी गई। उनके बीच जो सहमति बनी। उसके आधार पर शादी करके चले गए।

शादी के पहले था संबंध, नहीं टूटा दोनों के बीच रिश्ता
बड़हलगंज इलाके नरहरपुर की एक युवती शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के पहले से ही उसका प्रेम संबंध गगहा इलाके के एक युवक संग चल रहा था। यह सब कुछ जानते हुए भी युवती के घरवालों ने उसकी शादी कर दी। ससुराल जाकर भी युवती अपनी प्रेमी को भूल नहीं पाई। दोनों के बीच लगातार मिलना—जुलना जारी रहा। यह जानकारी जब युवती के पति को हुई तो घर में कलह बढ़ गई। विवाद होने पर मामला थाने पर पहुंचा तो तीनों पक्षों को बुलाया गया।

आपस में बनी सहमति, करा दी प्रेमी से शादी
कोतवाल मनोज राय ने इसे आपस में सुलटाने की सलाह दी। युवती और उसके मायके के लोग, प्रेमी, प्रेमी के परिजन और युवती के पति और ससुराली भी पहुंचे। सभी ने आपस में काफी देर तक बातचीत की। लेकिन युवती राजी नहीं हुई। उसने कहा कि वह अपने प्रेमी संग ही जाएगी। यह बात सामने आने पर लोगों ने आपस में समझौता करके युवती की दोबारा शादी उसके प्रेमी संग करा दी। सभी पक्षों ने आपस में किसी तरह का विवाद न करने की सहमति जताई। युवती के पति ने भी पत्नी की बात मान ली।

“इस मामले में युवक और युवती के परिजनों ने बैठकर आपस में समझौता किया था। युवती अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती थी। इसलिए घरवालों ने उसकी शादी प्रेमी संग कराकर विवाद को खत्म कराया।”
मनोज राय, कोतवाल, बड़हलगंज

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

7 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

8 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

8 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago