अब व्हाट्सएप बताएगा कहां हो रहा कोरोना वैक्सीनेशन, बस 9013151515 पर करिए मैसेज

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वैक्सीनेशन सबसे कारगर उपाय है। वैक्सीन लगवाकर आप खुद को इस महामारी से बचा सकते हैं। इसी वजह से सरकार भी सभी लोगों से मौका मिलते ही वैक्सीन लगवाने की अपील कर रही है। वैक्सीन के तीसरे चरण में टीका लगवाने के लिए आप कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 1 मई से तीसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। तीसरे चरण में 18 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति टीका लगवा सकता है।

कैसे पता करें, कहां है वैक्सीनेशन सेंटर
वैक्सीन लगवाने के लिए आपको पहले से रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। इसमें आपको अपने करीबी सेंटर का चुनाव करना पड़ता है। व्हाट्सएप ने आपकी इस परेशानी को दूर करने की कोशिश की है। कंपनी ने एक चैटबॉट बनाया है जिसके जरिए आप अपने आस-पास के इलाके में मौजूद वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 09013151515 नंबर को अपने मोबाइल में सेव करना होगा। व्हाट्सएप पर नमस्ते मैसेज करना होगा। थोड़ी देर बाद आपसे आपके इलाके का पिन कोड पूछा जाएगा। इसका जवाब देते ही आपको करीबी वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी मिल जाएगी।

गूगल मैप से भी कर सकते हैं पता
गूगल मैप में भी यह पता कर सकते हैं कि किसी इलाके में कहां पर वैक्सीनेशन हो रहा है। इसके अलावा वह वैक्सीनेशन सेंटर अभी खुला है या बंद है। इस बारे में भी जानकारी मिल जाएगी। गूगल मैप में वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में पता करने के लिए आपको सर्च बॉक्स में बस वैक्सीनेशन सेंटर डालना होगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

6 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

6 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago