Categories: EducationLatest News

सांसद रवि​ किशन ने संध्या से कहा ‘आप छात्राओं के लिए मिसाल’हो, अपनी पढ़ाई पूरी कीजिए नौकरी हम दिलाएंगे!

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर चाय पंचायत संवाददाता।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को बहरामपुर की रहने वाली संध्या से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने उनके जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि आप अन्य छात्राओं के लिए मिसाल हैं। आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दीजिए। आप को नौकरी दिलाने की जिम्मेदारी हमारी है। दरअसल, बाढ़ से जूझ रहे पूरे इलाके में संध्या निषाद के स्कूल जाने का संकल्प उन्हें अलग पहचान दे रहा है, क्योंकि वह खुद नाव चला कर स्कूल जाती हैं। इसका वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। संध्या रोज नदी में 250 मीटर तक अकेले नाव खेती हैं। संध्या बताती हैं कि छह साल पहले नाव चलाना सीखा था। इस बाढ़ में सीखना सार्थक हो रहा है। लंबे समय बाद स्कूल में पढ़ाई शुरू हुई है। पढ़ाई कर रेलवे में नौकरी हासिल करना ही हमारा लक्ष्य है।

रोजाना नाव चलाकर पढ़ने जाती हैं संध्या
बता दें कि संध्या एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा हैं। स्कूल में कक्षाएं शुरू होने की सूचना मिली तो वह बाढ़ से घिरी हुई थीं। स्कूल की शिक्षिका की तरफ से मिले मैसेज के बाद उसने हर हाल में कक्षा में पढ़ाई करने का निर्णय लिया। सांसद ने संध्या के पिता दिलीप निषाद को आश्वस्त किया कि इसकी शिक्षा से संंबंधित किसी भी जरुरत के लिए आप मुझे बता सकते हैं उसे पूरा किया जाएगा।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बांटी राहत सामग्री
सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को जनपद के बहरामपुर, शेरपुर चमरहा, जंगल कौड़िया, डोमिनगढ़,महुआडाबर, मिश्रौलियां, सहित कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सदर सांसद ने लोगों की हर संभव मदद का अश्वासन भी दिया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि नदियों का जल स्तर कम हो रहा है जिन क्षेत्रों में अभी भी समस्या है वहां पर राहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। सांसद ने अधिकारियोंं को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जमाव से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक रहें। सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जनसेवा के लिए प्रतिपल तत्पर हैं। कोरोना जैसी वश्विक महामारी से जहां लोगों को राहत दी ,वहीं बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं के लिए भी सरकार तत्पर हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

20 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

21 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago