Categories: CrimeLatest News

शराबी पति ने पत्नी और बेटी पर फेंका तेजाब, झुलसी, हालत नाजुक

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर चाय पंचायत संवाददाता।

कैंट इलाके के कूड़ाघाट, पीपलडाढ़ा में रहने वाले अजय साहनी ने अपनी पत्नी गीता और बेटी अर्पिता पर एसिड अटैक कर दिया। शुक्रवार की दोपहर वह घर पहुंचा। पत्नी और बेटी पर तेजाब फेंककर वह भाग गया। मां—बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। पड़ोसियों से सूचना पाकर पीआरवी 0318 पर तैनात एसआई अवधेश कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल प्रेम नारायण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मां—बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर रिश्तेदारों को सूचना दी। डॉक्टरों ने मां—बेटी की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। घटना के बाद से कैंट पुलिस की टीम आरोपित अजय साहनी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इसके पहले भी वह दो बार पत्नी और बेटी पर हमला कर चुका है।

शराब के पैसे को लेकर विवाद
पुलिस की जांच में मालूम हुआ कि अजय साहनी की दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा बाहर रहकर काम करता है। वह 15 दिन पहले ही मुंबई गया है। घर पर उसकी मां, छोटी बहन आराधना और अर्पिता रहती हैं। अर्पिता शहर के एक इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ती हैं जबकि आराधना मोहल्ले में एक प्राइवेट स्कूल में छठवीं की छात्रा है। शुक्रवार की दोपहर करीब सवा बजे अर्पिता बाथरूम में कपड़े धो रही थी। उसकी मां गीता घर में कोई काम कर रही थी। घर का खर्च चलाने के लिए अजय गिरधरगंज बाजार में सिलाई करता है।

अचानक घर में पहुंचा, फेंक दिया तेजाब
तभी अचानक उसका पिता घर पहुंचा। उसके हाथ में पहले से एसिड की बोतल थी। उसने पहले पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। बेटी को पुकारते हुए बाथरूम में चला गया। बेटी पर तेजाब डालकर वह तेजी से भाग गया। शरीर पर तेजाब पड़ने से चिल्लाती हुई मां और बेटी बाहर भागीं। छोटी बेटी भी पहुंच गई। मां और बहन की हालत देखकर वह शोर मचाने लगी। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एक मेडिकल स्टोर पर प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। सूचना पाकर पीआरवी पहुंची। वहां से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां लोगों ने बताया कि आए दिन विवाद होता रहता था।

घटना की सूचना पर मां—बेटी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी, गोरखपुर

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

4 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

4 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago