Categories: CrimeLatest News

तत्परता: बारिश में आधे घंटे के भीतर बरामद हुई किशोरी, ​चौकी इंचार्ज को मिला पांच हजार रुपए का इनाम

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सीएम सिटी में पुलिस सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई में जुटी है। सोमवार की शाम शाहपुर इलाके के पादरी बाजार मोहल्ले से लापता हुई 14 साल की किशोरी को पुलिस ने आधे घंटे में खोज निकाला। झमाझम बारिश के बीच त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया। पादरी बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज दीपक कुमार सिंह, कांस्टेबल उमाशंकर यादव और विजय शंकर गिरी की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई की। चौकी प्रभारी और उनकी टीम की सक्रियता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने पांच हजार रुपए का इनाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसी सूचनाओं को संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

बारिश में महिला ने सूचना दी, हरकत में आ गए दीपक
सोमवार की शाम करीब सात बजे एक महिला पादरी बाजार पुलिस चौकी पर पहुंची। बताया कि डांटने से नाराज होकर उनकी 14 साल बेटी घर से कहीं चली गई है। एक घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आई। इतना कहने के बाद बेटी संग किसी अनहोनी की आशंका में महिला फूट—फूटकर रोने लगी। महिला की सूचना को चौकी इंचार्ज ने वायरलेस सेट के जरिए प्रसारित किया। खुद ही हॉक 21 पर तैनात सिपाही उमाशंकर और विजय शंकर गिरी को साथ लेकर लड़की की तलाश में निकल गए। तेज बारिश के बीच पुलिस ने करीब आधे घंटे तक छानबीन की। इसके बाद संगम चौराहे के करीब किशोरी को बरामद कर लिया। उसे समझाबुझाकर पुलिस घर ले गई। बेटी को सकुशल देखकर परिवारीजनों ने राहत की सांस ली। चौकी प्रभारी ने मां और बेटी दोनों को समझाया। ताकि दोबारा ऐसी घटना सामने ना आए। इस प्रकरण की जानकारी होने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी और दोनों कांस्टेबल के प्रोत्साहन के लिए पांच हजार रुपए का इनाम जारी किया।

पुलिस की मदद से घर पहुंची ​कुशीनगर की युवती
खोराबार इलाके के कुसम्हीं जंगल में रविवार की रात लावारिस हाल भटक रही युवती को पुलिस ने घर पहुंचाया। रविवार की रात पुलिस गश्त पर निकली थी। तभी किसी ने बताया कि कुसम्हीं जंगल में सूनसान रोड पर एक अकेली युवती पैदल जा रही है। रात नौ बजे अकेली युवती के जंगल में जाने की बात सुनकर कुसम्ही बाजार में मौजूद दरोगा और सिपाही पहुंच गए। युवती से बात करने पर मालूम हुआ कि वह कुशीनगर जिले की रहने वाली है। शाम को घर में खाना बनाने की बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह निकल गई। रास्ता भूलकर वह कुसम्हीं जंगल में पहुंच गई। कस्बे के एक व्यवसायी की कार से पुलिस ने रात में युवती को घर लेकर पहुंची। बेटी को सकुशल पाकर मां ने पुलिस का आभार जताया। मां ने कसम दिलाई कि वह दोबारा बेटी को नहीं डांटेगी। युवती की मां और परिवार के सदस्यों ने पुलिस के कार्य की सराहना की।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

8 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

8 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

23 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

23 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

23 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago