Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। बेतियाहाता मोहल्ले में स्थित नवनिर्मित श्रीरामजानकी मंदिर में प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मणजी और हनुमानजी की प्रतिमाओं की प्राण—प्रतिष्ठा मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धूमधाम से हुई। इस धार्मिक आयोजन के सूत्रधार और कर्ताधर्ता पूर्व विधायक अम्बिका सिंह के बड़े पुत्र डॉ. कौशल किशोर उर्फ यशवंत सिंह रहे जबकि समस्त आनुष्ठानिक कार्यक्रम ज्योतिषी और वास्तुविद पंडित सचिन्द्रनाथ की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
मंदिर में विगत पांच दिन से जारी मंत्र जाप और अन्य पूजन कार्यक्रमों की पूर्णता के उपरांत देव विग्रहों को शास्त्र सम्मत विधान के अनुरूप प्राण प्रतिष्ठित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सभी प्रतिमाओं को भजन — कीर्तन के बीच शहर के पांच मंदिरों का भ्रमण कराकर नेत्र मिलान कराया गया। विविध पूजनोपरांत आयोजक और मुख्य डॉ. कौशल किशोर ने प्रतिमाओं की आरती उतारी जबकि पंडित सचिन्द्रनाथ ने सभी देव प्रतिमाओं को मोतियों की माला अर्पित कर लोक मंगल की कामना की। इस अवसर पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सोनू, शैलेश शुक्ला, विनोद तिवारी, गुड्डू सिंह, राज्यवर्धन सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…