Categories: CrimeLatest News

Gorakhpur : किशोरी से गैंग रेप में पांच गिरफ्तार, दोस्त और मददगार भी शामिल

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शाहपुर इलाके में किशोरी से गैंग रेप करने के पांच आरोपित पकड़ लिए गए हैं। पुलिस की जांच सामने आया है कि किशोरी को राह चलते अगवा करके तीन युवकों ने बौलिया रेलवे कालोनी में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। घटना तब हुई वह जब अपने दोस्त से मिलकर लौट रही थी। किशोरी को उसका पुराना परिचित अपने साथ लेकर गया। बीयर पिलाने के बाद उसने अपने एक अन्य दोस्त की मदद से किशोरी संग संबंध बनाए। इसके बाद उसे अकेले छोड़कर चला गया। तभी उधर से गुजर रहे बाइक सवार तीन युवकों की नजर किशोरी पर पड़ी। उसे नशे की हालत में देखकर तीनों ने अपहरण करके रेप किया।

बुधवार को वायरल हुआ वीडियो, मचा हड़कंप
गोरखनाथ इलाके की रहने वाली किशोरी के साथ मंगलवार की रात में गैंगरेप हुआ था। घटना के बाद उससे मिले लोगों ने वीडियो बनाया। बुधवार को जब वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई। जांच में सामने आया कि रवि उर्फ राजू से किशोरी की जान पहचान थी। उसके बुलाने पर किशोरी मंगलवार की देर शाम घर से निकली। बाइक पर बैठाकर राजू उसे घुमाने ले गया। बीयर पिलाकर अपने दोस्त विशाल की मदद से बौलिया रेलवे कालोनी के मकान पर गया. वहां बिल्डिंग की छत पर रवि ने किशोरी के साथ संबंध बनाए। किशोरी को पानी की टंकी के पास छोड़कर चला गया।

किशोरी को अकेली पाकर तीनों ने किया रेप
नशे की हालत में किशोरी अकेली घर लौट रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार कमल, अरुण और विजय मिल गए। उन्होंने किशोरी का मुंह दबाकर अपहरण कर लिया। कालोनी के एक खंडहरनुमा मकान में ले जाकर तीनों ने उसके साथ रेप किया। बदहवास हालत में उसे छोड़कर चले गए। रोती हुई किशोरी घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में चर्चिल अधिकारी और आफताब आलम से उसकी मुलाकात हुई। रोने की वजह पूछने पर घटना सामने आई। दोनों उसे लेकर पुलिस चौकी पर पहुंचे। पुलिस चौकी पर किशोरी के बयान का वीडियो बनाया। रात में कार्रवाई करने के बजाय दरोगा ने किशोरी को घर भेज दिया। बुधवार को नेताओं ने वीडियो वायरल किया तो हड़कंप मच गया। एसएसपी के निर्देश पर दरोगा और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई हुई। वीडियो वायरल करने का मुकदमा भी दर्ज किया गया।

पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार
1.रवि कुमार बांसफोर उर्फ राजू, रेलवे विकास कालोनी(बौलिया कालोनी) हड़हवा फाटक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर।
2.कमल कुमार निवासी रेलवे विकास कालोनी(बौलिया कालोनी) हड़हवा फाटक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर।
3.अरुण कुमार निवासी हुमायूंपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर स्थायी पता—नगर पालिका रोड सेन्टर चौकी थाना कोतवाली जनपद देवरिया।
4.विजय कुमार पुत्र संजय निवासी रेलवे विकास कालोनी( बौलिया कालोनी) हड़हवा फाटक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर।
5.विशाल कुमार सिंह पुत्र श्री सुल्तान सिंह निवासी राहुल नगर ताड़ीखाना बिछिया कौआबाग थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर स्थायी पता— बिलौड़ थाना इगलास जनपद अलीगढ़।

यह हुई बरामदगी
1. एक अदद मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर UP53DJ2898
2. घटना स्थल से एक अदद केन किंगफिशर स्ट्रांग बियर, एक अदद पानी की बोतल, दो गिलास, इस्तेमाल किया हुआ कंडोम और उसका रैपर, घटना स्थल से मिले बाल(मानव बाल), बिछाने के लिए प्रयुक्त सामग्री
3.घटना के समय पीड़िता के द्वारा पहने हुए कपड़े
4.घटना के समय अभियुक्तगण द्वारा पहने हुए कपड़े

दर्ज हुए हैं ये मुकदमे
1. धारा-342,376डी,120बी,34 भा0द0वि0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना शाहपुर गोरखपुर
2. धारा-166ए भा0द0वि0, 74 किशोर न्याय अधि0 व 66 आई टी एक्ट थाना शाहपुर गोरखपुर

आरोपितों को सजा दिलाएगी पुलिस
एसएसपी जोगेन्द्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल से आरोपितों के फिंगर प्रिंट मिले हैं। सभी का डीएनए सैंपल लिया गया है। इस घटना में शामिल अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए पुलिस कोर्ट में पैरवी करेगी। ​अभियुक्तों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। हड़हवा चौकी के दरोगा और सिपाही, वीडियो वायरल करने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना अलग से होगी। एसएसपी ने बताया कि अपहरण और गैंगरेप में शामिल तीन आरोपित शादीशुदा हैं।

“गैंगरेप में आरोपितों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में पुलिस पैरवी करेगी। अभियुक्तों के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्टा किए गए हैं। सोशल मीडिया पर किसी तरह का वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी भी रेप पीड़ित की पहचान उजागर करना अपराध है। इस तरह का कृत्य करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होगा।”
जोगेन्द्र कुमार, डीआईजी— एसएसपी

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

17 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

18 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago