Estimated reading time: 1 minute
– चाय पंचायत फ़िल्म डेस्क
मुंबई/गोरखपुर। भोजपुरी के फेमस सिंगर गोलू गोल्ड की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। वो इसलिए कि सिंगर अपने दमदार और मस्ती भरे गानों से भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। गोलू गोल्ड के इस बीच कई गाने रिलीज हुए हैं और वे सभी सुपरहिट साबित हुए हैं सिंगर के गानों को लोगों का खूब प्यार मिलता है। यही वजह है कि उनका हर गाना वायरल हो जाता है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज गोलू गोल्ड और खुशबू तिवारी KT का सांग ‘दिल हs की नोकरी सरकार के’ युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरा है। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।
वहीं गाने में ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी का परफॉर्म करना सोने पर सुहागा जैसे काम होता है। इनके गाने चंद मिनिटों में वायरल हो जाते हैं। ‘दिल हs की नोकरी सरकार के’ में गोलू गोल्ड और नीलम गिरी की जोड़ी कमाल धमाल लग रही है। दोनों पर फिल्माया इस सांग को बॉलीवुड स्टाइल में बनाया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ” के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, वही सांग को सिंगर गोलू गोल्ड और खुशबू तिवारी KT ने गाया है। गाने के लेखक सोनू सरगम(आरा), म्यूजिक आर्य शर्मा, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल और बॉबी जैक्सन, एडिटर मीत जी,डीआई रोहित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…