Categories: Politics

भाजपा को नहीं करनी चाहिए 2024 की चिंता, 2022 में देना चाहिए जनता के सवाल का जवाब: अखिलेश यादव

Estimated reading time: 1 minute

— गोरखपुर से कुशीनगर रवाना हुआ समाजवादी विजय रथ, खूब उमड़ी भीड़
— हार सामने देखकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व में मची खलबली, दौरा कर रहे बड़े नेता

गोरखपुर। समाजवार्दी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘समाजवादी विजय यात्रा’ के तीसरे में गोरखपुर पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ ने सपा प्रमुख का जमकर स्वागत किया। भीड़ की वजह से नंदानगर से लेकर कोनी बाईपास मोड़ तक भीषण जाम लगा रहा। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ से अखिलेश यादव काफी उत्साहित नजर आए। ​दो दिनों की रथ यात्रा में अखिलेश यादव कुशीनगर की सभी विधानसभाओं में दौरा करेंगे। रथ के रवाना होने के पहले उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में भारतीय जनता पार्टी की हालत खराब है। भाजपा को अब 2024 की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्हें 2022 में जनता के सवाल का जवाब देना चाहिए। देश में महंगाई क्यों बढ़ी? पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़े? किसानों की इनकम अब तक क्यों नहीं बढ़ी? प्रदेश के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिले? सहित कई सवालों का जवाब जनता पूछ रही है।

हार सामने देखकर मची खलबली
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपनी हार सामने देखकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में खलबली मची है। इसलिए हर हफ्ते कोई न कोई यूपी में दौरा करने पहुंच रहा है। यूपी में भाजपा की हार का डर जितना बढ़ेगा। उतने ही भाजपा नेताओं के दौरे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों का पेट काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही है जो लोग मंहगाई कम करने की बात करते थे। उन्होंने ही मंहगाई बढ़ा दी। युवाओं को नौकरी नहीं मिली। गोरखपुर में कोई विकास नहीं हुआ। यहां नाव का विकास हुआ। बरसात के पानी में पूरा शहर डूबा हुआ था। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता विकास देखने का इंतजार कर रही है। यहां के राज्य के विकास की अपील करने आया हूं। उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन में सरकार ने गरीबों की मदद नहीं की।

विलंब से आए पूर्व मुख्यमंत्री, लगातार बढ़ती गई भीड़
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पूर्व निर्धारित समय से नहीं पहुंच सके। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ चलती गई। नंदानगर से ही सड़क जाम की स्थिति हो गई। दो दिन पहले ही कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली थी। इसलिए एयरपोर्ट रोड से लेकर कुशीनगर, यहां तक कुसम्हीं जंगल को होर्डिंग बैनर से कार्यकर्ताओं ने पाट दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री के विलंब से आने की वजह से खूब भीड़ जमा हो गई।

कुशीनगर की विधानसभाओं में पहुंचेंगे अखिलेश यादव
शनिवार को गोरखपुर से शुरू होकर समाजवादी विजय रथ यात्रा कुशीनगर जिले की विभिन्न विधानसभाओं में पहुंचेगी। दो दिनों तक भ्रमण करने के लिए अखिलेश यादव रामकोला विधानसभा होते हुए खड्डा पहुंचेंगे। पडरौना विधानसभा क्षेत्र के बावली चौक पर सभा और स्वागत दोनों का कार्यक्रम रखा गया है। शाम होने पर अखिलेश यादव कुशीनगर जाएंगे। इसके पूर्व कोनी—जगदीशपुर मोड़ पर भी कार्यक्रम तया था। कुशीनगर में रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार, 13 नवंबर की सुबह वहां से फाजिलनगर में जनसभा करेंगे। फिर तमकुहीराज विधानसभा में सेवरही पीजी कॉलेज में कार्यक्रम होगा। इसके बाद कसया में रोड शो के जरिए अपना संदेश देंगे। सपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कुशीनगर से प्राइवेट प्लेन लखनऊ चले जाएंगे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

7 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

8 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

8 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago