Categories: CrimeLatest News

गोरखपुर में सोमवार को फिर लागू हुआ डायवर्जन, चार चौराहों पर काम करेगा ट्रैफिक सिग्नल, कई रास्ते किए गए वन – वे, बेतियाहाता में रहने वालों का जारी होगा पास

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शहर में सोमवार को सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे रूट डायवर्जन लागू रहेगा। कई रास्तों को वन—वे कर दिया गया है। रविवार को बैठक करके एसएसपी ने निर्णय लिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि टीपी नगर, देवरिया बाईपास तिराहा, पैडलेगंज और मोहद्दीपुर में ट्रैफिक नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यहां ट्रैफिक संचालन सिग्नल के अनुसार होगा।

इस रास्ते से ही आ-जा सकेंगे व्हीकल
– नौसड़ तिराहा, नौकायन तिराहा की तरफ से पैडलेगंज चौराहा, छात्र संघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा होते हुए मोहद्दीपुर होकर जाने दिया जाएगा।
– कूड़ाघाट और कौवाबाग तिराहा की तरफ से मोहद्दीपुर को आने वाला ट्रैफिक मोहद्दीपुर चौराहे से पैडलेगंज चौराहा, छात्र संघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएगा, मोहद्दीपुर चौराहा से यूनिवर्सिटी चौराहा की तरफ ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।
– छात्रसंघ चौराहे से पैडलेगंज चौराहा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा, यहां का ट्रैफिक यूनिवर्सिटी चौक से मोहद्दीपुर होते हुए अपने स्थान पर जाएगा।
– यूनिवर्सिटी चौराहा से छात्रसंघ जाने वाला ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। यहां से मोहद्दीपुर होते हुए अपने स्थान पर जाएंगे।
– शास्त्री चौराहा से अंबेडकर चौराहा की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, यह यातायात कचहरी चौराहा होकर अपने स्थान की ओर जाएगा।
– आंबेडकर चौराहा से नौसड़ की तरफ जाने वाला यातायात आंबेडकर चौराहे से एडीजी आफिस तिराहा से दाहिने मुडक़र बेतियाहाता होते अपने स्थान पर जाएंगे।

यहां की गई बसों के ठहरने की व्यवस्था
– वाराणसी, मऊ, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें नौसड़ बस अड्डा पर समय 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक खड़ी होंगी।
– लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें नौसड़, पैडलेगंज, मोहद््दीपुर, यूनिवर्सिटी चौराहा होते हुए होते रोडवेज बस डिपो के भीतर खड़ी होंगी।
– कुशीनगर और देवरिया की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें देवरिया बाईपास से हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए रोडवेज बस डिपो में खड़ी होंगी।
– फरेंदा, महाराजगंज की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें पादरी बाजार कौआबाग, मोहद्दीपुर यूनिवर्सिटी चौराहा होते हुए रेलवे बस डिपो के अंदर खड़ी होंगी।
– सहजनवां, बड़हलगंज की तरफ से आने वाली प्राइवेट बसें बाघागाड़ा पर खड़ी की जाएंगी।
– देवरिया की तरफ से आने वाली प्राइवेट बसें रामनगर करजहा पर खड़ी होंगी।
– कुशीनगर से आने वाली प्राइवेट बसें जगदीशपुर कोनी पर खड़ी होंगी।
– महराजगंज की तरफ से आने वाली प्राइवेट बसें मेडिकल कालेज के पास खड़ी होंगी।
– सोनौली और फरेंदा की तरफ से आने वाली प्राइवेट बसें महेसरा के पास खड़ी होंगी।
– फरेन्दा की तरफ से आने वाली प्राइवेट बसे महेसरा पुल के पास खड़ी होंगी।

यहां से चलाएंगे इलेक्ट्रिक बसें
– कचहरी बस अड्डे की सवारी नौसड़ बस अड्डा जाना चाहती है उनको इलेक्ट्रानिक बस छात्रसंघ पर मिलेगी।
– नौसड़ बस अड्डा से शहर में आने वाली सवारियों के लिये नौसड़ बस अड््डे पर इलेक्ट्रानिक बस उपलब्ध होगी।
– नौसड़ की तरफ से टीपी नगर फलमंडी, रुस्तमपुर चौराहा से बाए मुडक़र बेतियाहाता चौराहा, कालीमंदिर होते हुए मेडिकल कालेज जाने वाला ट्रैफिक टीपी नगर चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, कालीमंदिर तिराहा पर अत्यधिक दबाव होने के कारण टीपी नगर चौराहा ,फलमंडी, रुस्तमपुर से बेतियाहाता की तरफ जाने वाला फोर व्हीलर प्रतिबंधित रहेगा। यहां से चार पहिया वाहन टीपी नगर से पैडलेगंज चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कौआबाग तिराहा तथा पैडलेगंज से छात्रसंघ, यूनिवर्सिटी चौराहा, कौआबाग अंडरपास होते हुए मेडिकल कॉलेज जाएंगे. गोरखनाथ मंदिर जाने वाला यातायात पैडलेगंज चौराहा से छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज तिराहा, यातायात तिराहा होते हुए जाएगा।

चार चौराहों पर लाइट से चलेगी ट्रैफिक
शहर के चार चौराहों को सोमवार से ट्रैफिक लाइट के हिसाब से चलाया जाएगा। टीपी नगर, देवरिया बाईपास तिराहा, पैडलेगंज और मोहद्दीपुर में ट्रैफिक नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सोमवार से ही यहां पर ऑनलाइन चालान भी किया जाएगा। शाम में अगर ट्रैफिक का दबाव कम रहा तो इसे फ्री कर दिया जाएगा।

बेतियाहाता के लोगों का जारी होगा पास
टीपी नगर, रुस्तमपुर, फलमंडी से बेतियाहाता की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किए गए है। इस वजह से वहां पर रहने वालों का पुलिस पास जारी करेगी। पुलिस लोगों के घरों जाकर उनके वाहन नंबर को नोट कर पास जारी करेगी। एसएसपी ने बताया कि लोग खुद भी चौकी, थाने में जाकर लोकल पहचान पत्र देकर पास बनवा सकते हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

19 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

19 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago