Categories: Breaking NewsCrime

गोरखपुर के खजनी से 12 वर्षीय वैभव रहस्यमय ढंग से लापता, डेढ़ बजे के बाद से नहीं चला कोई पता

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। खजनी कस्बे में सोमवार दोपहर के बाद 12 वर्षीय वैभव वर्मा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्वर्ण व्यवसायी लक्ष्मी नारायण के पौत्र एवं हनुमान वर्मा के पुत्र वैभव का दोपहर करीब 1:30 बजे के बाद से कोई पता नहीं चल सका है। कुछ माह पहले मां को खो चुके वैभव के अचानक गायब होने से परिवार पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा है।
परिजनों के अनुसार, वैभव सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे साइकिल लेकर घर से निकला था। आमतौर पर वह थोड़ी देर में वापस लौट आता था, लेकिन इस बार देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। पहले परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों से संपर्क किया। इसके बाद कस्बे, आसपास के मोहल्लों और संभावित स्थानों पर काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने खजनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी खजनी, प्रभारी निरीक्षक जयन्त सिंह, अपराध निरीक्षक डी.एन. सरोज तथा पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। पुलिस कस्बे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही संभावित मार्गों पर तलाश अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वैभव की अंतिम लोकेशन का पता लगाया जा सके।
वैभव के लापता होने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ माह पहले उसकी मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था। ऐसे में बेटे के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। घर पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों का तांता लगा हुआ है। स्वर्ण व्यवसायी समाज के लोग भी पुलिस के संपर्क में रहकर खोजबीन में सहयोग कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की सकुशल बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और तलाश अभियान लगातार जारी है। वहीं, पूरे खजनी क्षेत्र में वैभव की सुरक्षित घर वापसी की दुआ की जा रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

बैकुंठपुर में आयोजित चौपाल में बोले विधायक—चौरी चौरा में सड़कों का जाल बिछाने के साथ प्राथमिकता से हो रहा विकास

चौरी चौरा(गोरखपुर)। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य…

14 hours ago

विश्व मानचित्र की लकीरों में छिपी भू-राजनीति, गोरखपुर की ‘बतकही’ में सीमा विवादों पर मंथन

भूगोलविद एवं साहित्यकार रणविजय सिंह ने ग्लोब और चार्ट के माध्यम से समझाया विश्व मानचित्र…

15 hours ago

हरितालिका तीज पर गोरखपुर में रोटरी क्लब का मेहंदी कार्यक्रम, छात्राओं ने महिलाओं के हाथों पर रचाई

रोटरी क्लब गोरखपुर का दो दिवसीय निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम संपन्न, तीज की परंपरा के साथ…

15 hours ago

Gorakhpur MSME Conclave: नंदी ने उद्यमियों को दिया भरोसा, बोले- मेरे रहते एक पाई का भी नुकसान नहीं होने दूंगा

गोरखपुर में जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के एमएसएमई कॉन्क्लेव में 250 से अधिक उद्यमियों ने लिया…

15 hours ago

गोरखपुर स्कूल बस हादसा: मासूम आयुष की मौत के बाद परिवार से मिले विधायक, गांव में पसरा मातम

पिपराइच के नईयापार बुजुर्ग में स्कूल बस की चपेट में आने से हुई थी मासूम…

19 hours ago

ग्रीन हाइड्रोजन से एआई तक… गोरखपुर की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई अपनी प्रयोगशील सोच

ग्रीन हाइड्रोजन से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव विविधता संरक्षण तक दिखी वैज्ञानिक सोच गोरखपुर। सरस्वती…

1 day ago