Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र की 82 जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए ₹10.15 करोड़ की स्वीकृति मिली है। विधायक ई. सरवन निषाद ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है और हर गांव तथा कस्बे को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।
विधायक ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से विधानसभा क्षेत्र की 82 सड़कों का नवीनीकरण और मरम्मत कराई जाएगी। इन कार्यों के पूरा होने के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। किसानों को उपज के परिवहन में सहूलियत होगी, जबकि छात्र-छात्राओं, व्यापारियों और आम नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा।
ई. सरवन निषाद ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। अच्छी सड़कें लोगों का सफर आसान बनाने के साथ व्यापार, कृषि और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी गति देती हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सड़कें जर्जर हैं, वहां चरणबद्ध तरीके से उनका निर्माण और जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से चौरी चौरा विधानसभा में विकास कार्य लगातार जारी हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद विधानसभा क्षेत्र में आवागमन पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित होगा तथा विकास की रफ्तार और तेज होगी।
चौरी चौरा(गोरखपुर)। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य…
भूगोलविद एवं साहित्यकार रणविजय सिंह ने ग्लोब और चार्ट के माध्यम से समझाया विश्व मानचित्र…
रोटरी क्लब गोरखपुर का दो दिवसीय निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम संपन्न, तीज की परंपरा के साथ…
गोरखपुर में जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के एमएसएमई कॉन्क्लेव में 250 से अधिक उद्यमियों ने लिया…
पिपराइच के नईयापार बुजुर्ग में स्कूल बस की चपेट में आने से हुई थी मासूम…
ग्रीन हाइड्रोजन से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव विविधता संरक्षण तक दिखी वैज्ञानिक सोच गोरखपुर। सरस्वती…