Categories: Breaking News

नगर निगम कार्यकारिणी की उपसभापति बनीं पूनम सिंह, निर्विरोध निर्वाचित

Estimated reading time: 1 minute

राप्तीनगर की पार्षद को मिली जिम्मेदारी, किसी अन्य सदस्य ने नहीं किया नामांकन

गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की उपसभापति पद पर वार्ड संख्या-80 राप्तीनगर की पार्षद पूनम सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। बृहस्पतिवार को महापौर कक्ष में हुई निर्वाचन प्रक्रिया में उनके अलावा किसी अन्य कार्यकारिणी सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने उन्हें निर्वाचित घोषित करते हुए निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुई बैठक में पूनम सिंह ने उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन की जांच और निर्धारित समयावधि पूरी होने तक कोई दूसरा प्रत्याशी सामने नहीं आया। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभा रहे महापौर ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने पुष्पमाला पहनाकर पूनम सिंह का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई।
पूनम सिंह लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इससे पहले वर्ष 2023 के नगर निकाय चुनाव में भी वह राप्तीनगर वार्ड संख्या-80 से बिना किसी मुकाबले के पार्षद चुनी गई थीं। अब उपसभापति बनने के बाद कार्यकारिणी और सदन के बीच समन्वय, विकास कार्यों की निगरानी तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को गति देने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

बैकुंठपुर में आयोजित चौपाल में बोले विधायक—चौरी चौरा में सड़कों का जाल बिछाने के साथ प्राथमिकता से हो रहा विकास

चौरी चौरा(गोरखपुर)। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य…

15 hours ago

विश्व मानचित्र की लकीरों में छिपी भू-राजनीति, गोरखपुर की ‘बतकही’ में सीमा विवादों पर मंथन

भूगोलविद एवं साहित्यकार रणविजय सिंह ने ग्लोब और चार्ट के माध्यम से समझाया विश्व मानचित्र…

15 hours ago

हरितालिका तीज पर गोरखपुर में रोटरी क्लब का मेहंदी कार्यक्रम, छात्राओं ने महिलाओं के हाथों पर रचाई

रोटरी क्लब गोरखपुर का दो दिवसीय निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम संपन्न, तीज की परंपरा के साथ…

16 hours ago

Gorakhpur MSME Conclave: नंदी ने उद्यमियों को दिया भरोसा, बोले- मेरे रहते एक पाई का भी नुकसान नहीं होने दूंगा

गोरखपुर में जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के एमएसएमई कॉन्क्लेव में 250 से अधिक उद्यमियों ने लिया…

16 hours ago

गोरखपुर स्कूल बस हादसा: मासूम आयुष की मौत के बाद परिवार से मिले विधायक, गांव में पसरा मातम

पिपराइच के नईयापार बुजुर्ग में स्कूल बस की चपेट में आने से हुई थी मासूम…

20 hours ago

ग्रीन हाइड्रोजन से एआई तक… गोरखपुर की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई अपनी प्रयोगशील सोच

ग्रीन हाइड्रोजन से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव विविधता संरक्षण तक दिखी वैज्ञानिक सोच गोरखपुर। सरस्वती…

1 day ago