Categories: Breaking News

ठगी के शिकार पशु चिकित्सक ने आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में गुरुवार को एक पशु चिकित्सक ने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान पशु चिकित्सक डॉ. परमात्मा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ दिन पहले करीब 1.40 करोड़ रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से वह तनाव में थे। पुलिस इस मामले को भी घटना से जोड़कर जांच कर रही है।
घटना गोरखनाथ क्षेत्र स्थित बसंत इंक्लेव अपार्टमेंट की बताई जा रही है। आठवीं मंजिल से गिरने के कारण चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को समय से पूरा करें अधिकारी : डीएम

मतपेटियों की जांच से लेकर मतगणना स्थल की सुरक्षा तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के…

1 day ago

ओमान में मिसाइल हमले में देवरिया के सूरज की मौत

MV Cape Dao पर वाइपर के पद पर तैनात था करमाजीतपुर का युवक, पानी में…

2 days ago

प्राचीन भारतीय कला में धर्म-दर्शन और मानवीय संवेदनाओं का समन्वय, गोरखपुर में प्रो. ध्यानेन्द्र दुबे ने बताए कला के विविध आयाम

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘प्राचीन भारतीय कला के विविध आयाम’ विषय पर विशिष्ट…

2 days ago

भारतीय ज्ञान परंपरा को नष्ट करने का प्रयास किया आक्रांताओं ने : मुख्यमंत्री

बोले सीएम योगी- ज्ञान की धरोहर को प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने रखने और…

2 days ago

गोरखपुर में एसपी उत्तरी राजेश गुनावत ने संभाला कार्यभार

वीआईपी ड्यूटी के बाद पुलिस ऑफिस पहुंचकर ग्रहण किया पदभार, अपराध नियंत्रण और साइबर अपराध…

3 days ago