Categories: Crime

ऑनलाइन गेम में रुपये लगाने के लिए रची अपहरण की कहानी, दो घंटे में बरामद हुआ बालक

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। घर से निकले बालक के वापस न लौटने और उसके मोबाइल से पिता के मोबाइल पर एआई जनरेटेड फोटो भेजकर एक लाख रुपये की मांग किए जाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिकरीगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज दो घंटे में बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि ऑनलाइन गेम में रुपये लगाने के लिए बालक ने स्वयं के अपहरण की कहानी रची थी।

थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भांजा घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा है। इसी दौरान बालक के मोबाइल से उसके पिता के मोबाइल पर कुछ फोटो भेजे गए और एक लाख रुपये की मांग की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सिकरीगंज आशीष कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बालक की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे के भीतर पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया और नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पूछताछ में बालक ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है। गेम में रुपये लगाने के लिए उसने स्वयं को अपहृत बताने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने एआई से तैयार फोटो पिता के मोबाइल पर भेजी और एक लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बालक की सकुशल बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आशीष कुमार दूबे, उपनिरीक्षक रमेश कुमार साहनी, कांस्टेबल बलवीर सिंह, कांस्टेबल नरेन्द्र यादव और कांस्टेबल विश्वजीत साहनी शामिल रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को समय से पूरा करें अधिकारी : डीएम

मतपेटियों की जांच से लेकर मतगणना स्थल की सुरक्षा तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के…

1 day ago

ओमान में मिसाइल हमले में देवरिया के सूरज की मौत

MV Cape Dao पर वाइपर के पद पर तैनात था करमाजीतपुर का युवक, पानी में…

2 days ago

प्राचीन भारतीय कला में धर्म-दर्शन और मानवीय संवेदनाओं का समन्वय, गोरखपुर में प्रो. ध्यानेन्द्र दुबे ने बताए कला के विविध आयाम

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘प्राचीन भारतीय कला के विविध आयाम’ विषय पर विशिष्ट…

2 days ago

भारतीय ज्ञान परंपरा को नष्ट करने का प्रयास किया आक्रांताओं ने : मुख्यमंत्री

बोले सीएम योगी- ज्ञान की धरोहर को प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने रखने और…

2 days ago

गोरखपुर में एसपी उत्तरी राजेश गुनावत ने संभाला कार्यभार

वीआईपी ड्यूटी के बाद पुलिस ऑफिस पहुंचकर ग्रहण किया पदभार, अपराध नियंत्रण और साइबर अपराध…

3 days ago