Categories: Latest NewsOther

नगर निगम कार्यकारिणी का गठन पूरा, छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Estimated reading time: 1 minute

भाजपा के पांच व सपा के एक पार्षद को मिली कार्यकारिणी में जगह

आठ नामांकन हुए थे दाखिल, दो प्रत्याशियों के नाम वापस लेने से टला मतदान

गोरखपुर। नगर निगम कार्यकारिणी के छह रिक्त पदों के लिए गुरुवार को निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। छह पदों के सापेक्ष छह प्रत्याशी शेष रहने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
निर्वाचित सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र कुमार तिवारी, आनंद कुमार साहनी, रितेश सिंह, राजेश कुमार और आरती सिंह शामिल हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के चंद्रभान प्रजापति भी कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही नगर निगम कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई।
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रारंभ में आठ पार्षदों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। भाजपा और सपा के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी तथा संत झूलेलाल नगर वार्ड के पार्षद नूर मोहम्मद ने भी नामांकन किया था। हालांकि नामांकन वापसी की निर्धारित अवधि के भीतर दोनों पार्षदों ने अपने-अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद छह पदों के लिए केवल छह उम्मीदवार मैदान में रह गए, जिन्हें निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
नवगठित कार्यकारिणी में भाजपा के पांच और समाजवादी पार्टी के एक सदस्य का प्रतिनिधित्व रहेगा। नगर निगम की कार्यकारिणी विकास कार्यों, वित्तीय प्रस्तावों, बजट संबंधी विषयों और नीतिगत निर्णयों पर विचार करने वाली महत्वपूर्ण समिति है। इसके गठन के साथ ही नगर निगम की विभिन्न प्रशासनिक और विकास योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों के निस्तारण की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

सड़क हादसे के घायल की बहन ने एम्स पर लगाया लापरवाही का आरोप, संस्थान प्रशासन बोला- सभी प्रोटोकॉल का पालन किया

गोरखपुर। सड़क हादसे में घायल युवक के इलाज को लेकर एम्स गोरखपुर की इमरजेंसी व्यवस्था…

2 hours ago

अब एक क्लिक में खुलेगी हर विवेचना की फाइल, यूपी पुलिस की जांच व्यवस्था पर डिजिटल निगरानी

एनसीएल पोर्टल से बढ़ी विवेचकों की जवाबदेही, लंबित केस, ई-साक्ष्य और केस डायरी की होगी…

3 hours ago

ज्ञान प्रताप सिंह बने एसडीएम सदर, छह उप जिलाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

गोरखपुर। जनपद से नौ उप जिलाधिकारियों के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद जिला प्रशासन ने…

3 hours ago

चालिहो महोत्सव का वैदिक अनुष्ठानों के साथ शुभारंभ

गोरखपुर। सिंधी समाज के आराध्य भगवान श्री झूलेलाल के पूज्य चालिहो महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार…

14 hours ago

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: 18 जुलाई तक करें आवेदन, प्रशिक्षण के बाद मिलेगा आधुनिक टूलकिट

Gorakhpur Breaking News गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत…

21 hours ago

सही आंकड़ों पर जोर, जनगणना कर्मियों को सतर्कता के निर्देश

गोरखपुर। द्वितीय चरण की जनगणना की तैयारियों के तहत बुधवार को सदर तहसील सभागार में…

1 day ago