Categories: Breaking News

पुरवाई लोक कला सम्मान के लिए रामदरश शर्मा और पवन पंक्षी चयनित

Estimated reading time: 1 minute

दो अगस्त को गोरखपुर में होगा सम्मान समारोह, डॉ. राजीव केतन की स्मृति में मिलेगा सम्मान

गोरखपुर। लोक संस्कृति और लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत संस्था पुरवाई कला ने वर्ष 2026 के ‘पुरवाई लोक कला सम्मान’ के लिए वरिष्ठ और युवा लोक कलाकारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष वरिष्ठ वर्ग में अंतरराष्ट्रीय लोक गायक रामदरश शर्मा और युवा वर्ग में अंतरराष्ट्रीय लोक गायक पवन पंक्षी का चयन किया गया है।
संस्था के संस्थापक एवं प्रख्यात रंगकर्मी स्वर्गीय डॉ. राजीव केतन की स्मृति में दिए जाने वाले इस सम्मान के तहत दोनों कलाकारों को लोक संगीत, लोक संस्कृति और भारतीय सांगीतिक परंपराओं के संरक्षण व प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह दो अगस्त को विजय चौक स्थित होटल ब्लैक हार्स के सभागार में आयोजित होगा।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. राजीव केतन ने अपना संपूर्ण जीवन लोककला, रंगमंच और सांस्कृतिक चेतना के विस्तार के लिए समर्पित किया। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर के एक वरिष्ठ और एक युवा लोक कलाकार को ‘पुरवाई लोक कला सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।
बुधवार को गोरखनाथ स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित तीन सदस्यीय चयन समिति की बैठक में दोनों कलाकारों के नामों पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। बैठक में संस्था की अध्यक्ष ममता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष हृदया त्रिपाठी तथा अंकिता त्रिपाठी मौजूद रहीं। समिति ने कलाकारों की दीर्घकालीन सांगीतिक साधना, लोकसंगीत के क्षेत्र में योगदान और सांस्कृतिक सक्रियता के आधार पर चयन किया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

बैकुंठपुर में आयोजित चौपाल में बोले विधायक—चौरी चौरा में सड़कों का जाल बिछाने के साथ प्राथमिकता से हो रहा विकास

चौरी चौरा(गोरखपुर)। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य…

14 hours ago

विश्व मानचित्र की लकीरों में छिपी भू-राजनीति, गोरखपुर की ‘बतकही’ में सीमा विवादों पर मंथन

भूगोलविद एवं साहित्यकार रणविजय सिंह ने ग्लोब और चार्ट के माध्यम से समझाया विश्व मानचित्र…

15 hours ago

हरितालिका तीज पर गोरखपुर में रोटरी क्लब का मेहंदी कार्यक्रम, छात्राओं ने महिलाओं के हाथों पर रचाई

रोटरी क्लब गोरखपुर का दो दिवसीय निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम संपन्न, तीज की परंपरा के साथ…

15 hours ago

Gorakhpur MSME Conclave: नंदी ने उद्यमियों को दिया भरोसा, बोले- मेरे रहते एक पाई का भी नुकसान नहीं होने दूंगा

गोरखपुर में जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के एमएसएमई कॉन्क्लेव में 250 से अधिक उद्यमियों ने लिया…

15 hours ago

गोरखपुर स्कूल बस हादसा: मासूम आयुष की मौत के बाद परिवार से मिले विधायक, गांव में पसरा मातम

पिपराइच के नईयापार बुजुर्ग में स्कूल बस की चपेट में आने से हुई थी मासूम…

19 hours ago

ग्रीन हाइड्रोजन से एआई तक… गोरखपुर की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई अपनी प्रयोगशील सोच

ग्रीन हाइड्रोजन से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव विविधता संरक्षण तक दिखी वैज्ञानिक सोच गोरखपुर। सरस्वती…

1 day ago