Categories: News

पाकिस्तान बॉर्डर से चले अभिजीत, आमजन को कर रहे जागरूक

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण और कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भारत भ्रमण पर निकले 52 वर्षीय इंजीनियर अभिजीत सोम शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को कोरोना जागरूकता का संदेश देते हुए मास्क बांटे। अभिजीत ने अपनी यात्रा राजस्‍थान बाड़मेर के सीमावर्ती क्षेत्र मुनाबाव से शनिवार को शुरू की थी। यह यात्रा भारत की पूर्वी सीमा मणिपुर के मोरे में स्थित म्यांमार बार्डर पर समाप्त होगी। दस दिन की इस यात्रा में चार हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

अभिजीत बताते है कि वे आम नागरिकों के दिलों में एक भारत श्रेष्ठ भारत, कोरोना जागरूकता और सरहद की रखवाली करने वाले सुरक्षाकर्मियों के दिलों में एक जोश एवं उत्साह का संचार जगाने के लिए स्‍व प्रेरित होकर चार हजार किलोमीटर की यह यात्रा कर रहे हैं। पाकिस्‍तान बार्डर पर सीमा सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर ने झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की, जो पूर्वी छोर पर मणिपुर के मोरे में खत्म होगी। शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे अभि‍जीत सोम ने डीआइजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार से मुलाकात की। डीआइजी ने इस अभियान के लिए उन्‍हें बधाई दी। दोपहर में कुशीनगर होते हुए गोपालगंज जाने के लिए निकले। अभिजीत ने बतााय कि मूल रुप से वह असोम के सिलचर जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में मुंबई के बोरीबली में परिवार के साथ रहते हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago