Categories: Crime

तीन बच्चों के अपहरण की कोशिश, वीडियो वायरल होने पर लौटे घर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। खोराबार इलाके से दो बहनों और उनके एक भाई के अपहरण की कोशिश हुई। पकड़े जाने के डर से बाइक सवार तीनों बच्चों को उनौला में छोड़कर फरार हो गए। डरे- सहमे बच्चों का वीडियो वायरल होने पर उनके परिजनों को जानकारी हुई।

खेलने निकले बच्चों का किया अपहरण

कुशीनगर जनपद के हाटा के पकड़िया निवासी मोहन चौहान कुसम्ही में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके बच्ची मनीषा (9), सरिता (7) और सन्नी (5) शुक्रवार को साइकिल चला रहे थे। इसी दौरान वह पास के ईंट भट्ठा की ओर चले गए। बताया जा रहा है कि यही पर दो युवक बाइक सवार आए और दस-दस का नोट और टॉफी देकर बाइक पर बैठा लिया। तीनों को लेकर भागने लगे। इसी बीच उनवला पिपराइच में क्रॉसिंग से पहले एक बच्ची सरिता जो कि सबसे पीछे बैठी थी वह डिवाइडर पर बाइक कूदने की वजह से गिर गई। इसके बाद गांव वालों ने बाइक सवार को चिल्लाया मगर वह नहीं रुका जिसके बाद गांव वाले पीछे पड़ गए। क्रॉसिंग तुरंत ही खुला था और खुद को घिरा समझ कर बाइक सवार बदमाशों ने बच्चों को उतार दिया और फरार हो गए। बच्चे सिर्फ यही बता पा रहे थे कि वह कुसम्ही प्राथमिक विद्यालय के छात्र है, घर का नाम पता नहीं बता पा रहे थे। इसके बाद वीडियो एक युवक ने वायरल कर दिया जिसके बाद वह घर तक पहुंच सके।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago