Categories: CoronaHealth

दवा के साथ जागरूकता मैसेज, व्हाट्सएप ग्रुप से कोविड मरीजों का सर्विलांस कर रहीं श्वेता

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोविड मरीजों के लिए डोर-टू-डोर सर्विलांस अभियान के सफल संचालन के लिए जिले के खोराबार ब्लॉक में सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप का सहारा लिया जा रहा है। सहयोगात्मक पर्यवेक्षण का यह प्रयोग स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी श्वेता पांडेय ने किया है। वह खुद का ऑडियो रिकॉर्ड कर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आशा कार्यकर्ताओं तक पहुंचा रही हैं। ऑडियो मैसेज के जरिए यह बताया जा रहा है कि प्रत्येक घर में मरीज को मेडिकल किट दिया जाना जरूरी है। कोविड मरीज को अलग मेडिकल किट, लक्षणयुक्त मरीज को अलग मेडिकल किट दी जा रही है।

स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी श्वेता पांडेय ने बताया कि उनके ब्लॉक क्षेत्र में आठ आशा संगिनी और 204 आशा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर सर्विलांस में जुटी हुई हैं। कोविड के कारण यह संभव नहीं है कि आशा कार्यकर्ताओं को हमेशा बुलाकर बैठक की जाए और संदेश दिए जाएं। सभी संदेश उन तक पहुंचे और सही दिशा में कार्य हो सके, इसीलिए आठ व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप में प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को जोड़ा गया है। जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं हैं वह भी अपने परिवार के किसी न किसी सदस्य के माध्यम से ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। ग्रुप का संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के दिशा-निर्देशन में किया जाता है। इस ग्रुप के जरिए कोविड संक्रमण से बचाव सहित अन्य जागरूकता मैसेज भी दिए जा रहे हैं।

ऑडियो संदेश का फोकस
संदेश के जरिए आशा कार्यकर्ताओं को बताया गया है कि जिस भी घर जाएं उसके परिवार के मुखिया का नाम और सर्दी, खांसी, जुकाम, सांस फूलने जैसे लक्षणों वाले सदस्यों का नाम फार्मेट पर क्रम संख्या डाल कर अवश्य दर्ज करें। यह भी लिखना है कि उनकी कोविड जांच हुई है या नहीं। टीकाकरण की स्थिति के बारे में भी जानकारी देनी है। फर्स्ट डोज या सेकेंड डोज की तिथि भी अंकित करनी है। अगर किसी परिवार में लक्षण वाले तीन व्यक्ति हैं तो तीनों को दवा देनी है। दो प्रकार के किट दिये गए हैं। लक्षणयुक्त को अलग किट जबकि बीमार व्यक्ति को अलग किट देना है। परिवार के मुखिया या किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर अवश्य रहे। अगर सभी सदस्यों का नंबर रहे तो और भी अच्छी बात है। यह अवश्य चेक कर लें कि मोबाइल नंबर चलने वाला हो ताकि जब कभी फोन किया जाए तो पता कर सकें कि दवा मिली या नहीं। हर आशा अपने पूरे क्षेत्र के सभी लोगों की लिस्टिंग करके भेज दें और लिस्ट आपके पास भी होना चाहिए।

पूरे जिले में शेयर हो रहा ऑडियो मैसेज
ऑडियो संदेश का यह प्रयोग मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय के स्तर से भी सराहा गया है। उन्होंने स्वयं इस ऑडियो को जिला स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया। सही दिशा में सर्विलांस अभियान चलाने में इस प्रकार के कम्युनिकेशन का अहम योगदान होता है। सभी आशा कार्यकर्ता सक्रियता से अभियान में जुटी हैं। लोगों को उनका सहयोग करना चाहिए।
डॉ. राजेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खोराबार

कोविड लक्षणों को न छुपाएं
आशा कार्यकर्ता ऐसे कठिन दौर में दिन-रात मेहनत कर रही हैं। लोगों को चाहिए कि जब कोई कार्यकर्ता उनके घर पहुंचें तो उन्हें सही जानकारी दें। मोबाइल नंबर अवश्य दे दें ताकि विजिट को वेरीफाई किया जा सके। प्रयास है कि हर बीमार तक दवा अवश्य पहुंचे। खोराबार का प्रयास सराहनीय है।
डॉ. नंद कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago